लखनऊ में बारिश के बीच महिलाओं ने अर्घ्य दिया:काशी के 88 घाटों पर जबरदस्त भीड़; 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म; देखिए ड्रोन VIDEO

यूपी में 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न हो गया। महिलाएं सूप लेकर नदी में उतरीं। और उगते सूर्य की उपासना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हुआ। वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जिलों में घाटों पर भारी भीड़ है। सड़क से लेकर घाट तक छठ मइया के गीत बज रहे हैं। छठ पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ में सुबह बारिश हो रही थी। महिलाएं ने भीगती हुईं भगवान सूर्य के उगने का इंतजार करती रहीं। काशी के 88 घाटों पर 3 लाख महिलाओं ने पूजा की। अयोध्या में लोग ढोल-नगाड़ों के साथ घाट पर पहुंचे। जौनपुर में सपा विधायक रागिनी सोनकर घाट पर पहुंची और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रदेश के सभी घाटों पर सुरक्षा सख्त रही। पुलिस, पीएसी, RAF और SDRF की टीमें लगाई गई हैं। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई। घाटों पर गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। तस्वीरें देखिए— छठ पर्व से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..