बेटी को छेड़ा तो मां ने भतीजे को मार डाला:झांसी में प्राइवेट पार्ट पर वार किए, फिर गला रेता, पढ़िए कबूलनामा

झांसी में 12 साल के साहिल की हत्या उसकी ताई मंजू यादव ने की थी। वह साहिल की हरकतों की वजह से उससे नफरत करती थी। कुछ दिन पहले साहिल ने उसकी 13 साल की बेटी का हाथ पकड़कर अभद्रता की थी। तब ताई ने बदला लेने के लिए साहिल के मर्डर का प्लान बनाया। 27 अक्टूबर को साहिल खेत पर अकेला था। तब मंजू यादव ने भूसे वाले कमरे में हंसिया से साहिल का गला रेत दिया, फिर प्राइवेट पार्ट पर चोट मारी। इसके बाद कमरे में बाहर से ताला लगाकर घर आ गई। हत्या के बाद से मंजू पुलिस को बरगला रही थी। शुक्रवार को सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सीओ सदर अरीबा नोमान ने बताया कि मंजू समेत साजिश में शामिल उसके पति अवतार यादव और भतीजा सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंजू से खून से सना हंसिया बरामद हुआ है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव का है।
ताई बोली- अश्लील वीडियो देखता था साहिल SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया- तीनों आरोपी बबीना के पुरा गांव के रहने वाले हैं। आरोपी मंजू ने पूछताछ में कहा- साहिल मेरे देवर रंजीत का बेटा था। उसकी हरकतें बड़े बच्चों जैसी थीं। वह स्कूल नहीं जाता था, अश्लील वीडियो और फोटो देखता था। मंजू ने बताया कि कुछ समय पहले साहिल ने मेरी 13 साल की बेटी से अभद्रता की थी। तब साहिल को समझाया था, मगर उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। वह आते-जाते समय बेटी का हाथ पकड़ लेता था और अभद्रता करता था। इसके बाद मैंने पति और भतीजे के साथ मिलकर साहिल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। खेत पर गया तो मार डाला
मंजू ने पुलिस को बताया- 27 अक्टूबर को साहिल अपने खेत पर अकेला गया था। जानकारी होने पर मैं भी पीछे से पहुंच गई। बारिश हो रही थी। साहिल भूसे वाले कमरे में था। वहां पहुंचकर मैंने साहिल को समझाने की कोशिश की, मगर वह समझने को तैयार नहीं हुआ। गुस्सा आने पर मैंने हंसिया से साहिल के गले पर जोरदार वार किया। इससे साहिल का गला कट गया और वह गिर पड़ा। फिर प्राइवेट पार्ट पर चोट मारी। कमरे में बाहर से ताला लगाकर घर चली गई। हाथ धोकर खून से सने कपड़े जला दिए। बेटा नहीं मिलने पर मां ने परिजनों को बुलाया
साहिल गांव के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। 27 अक्टूबर को वह स्कूल नहीं गया था। दोपहर करीब 2 बजे घर से भैंसों को लाने के लिए खेत पर गया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो साहिल की मां कांति देवी खेत पर पहुंची। वहां साहिल नजर नहीं आया। खेत पर बने कमरे में बाहर से ताला लगा था। इसके बाद कांति ने परिजनों को सूचना दी। इस पर परिवार के लोग खेत पर पहुंचे और साहिल की तलाश शुरू कर दी। काफी देर खोजने के बाद साहिल का कोई सुराग नहीं लगा। तब भूसे वाले कमरे का ताला खोला गया। अंदर साहिल की लाश पड़ी थी। पिता रंजीत ने भाभी मंजू, भाई अवतार और भतीजे सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 6 साल से बोलचाल बंद थी
साहिल के पिता की अपनी भाभी मंजू और भाई अवतार से बोलचाल बंद थी। दोनों परिवारों में 6 साल से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रंजीत ने कुछ समय पहले अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। तभी से अवतार का परिवार रंजिश रखे हुए था। साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी 10 साल की एक बेटी है। पिता प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. झांसी में 12 साल के बच्चे की हत्या:भूसे वाले कमरे में छुपाई लाश, पिता बोले- भाई और भाभी ने प्रॉपर्टी के लिए मार डाला झांसी में सोमवार को 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान है। शव को खेत पर बने भूसे वाले कमरे में छुपाया गया था। बाहर से ताला लगा था। जब शाम को बच्चा घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई। परिजन खेत पर पहुंचे तो कमरे में ताला लगा था। जब ताला खोलकर देखा तो अंदर लाश पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर…