अखिलेश बोले- हम लालटेन में LED लगा देंगे:भाजपा के पास बिहार में B, C यानी चुनाव आयोग और नई-नई P टीम

अखिलेश यादव ने बुधवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में महागठबंधन प्रत्याशी के लिए चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा- आज आधा बिहार वोट डालने जा रहा है। आधा बिहार इंतजार कर रहा है। तेजस्वी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इस बार नौजवान साथी, युवाओं को नौकरी देने वाला सीएम बनने जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि लालटेन अब पुरानी हो गई है। आप लालटेन मत भूलना। हम लोग वो हैं, जो इसमें एलईडी फिट कर देंगे। अखिलेश की बड़ी बातें पढ़िए भाजपा बिहार से बाहर होने जा रही
भाजपा बिहार से बाहर होने जा रही है। उनके पास बी, सी और पी टीम है। हमारे पास वीआईपी है। उनके पास बी पार्टी है। सी फॉर चुनाव आयोग पार्टी है। आपका वोट चोरी कर रही थी। एक नई पार्टी है- पी पार्टी। हमारे पास मुकेश सहनी जी की वीआईपी पार्टी है। तेजस्वी सीएम बनने जा रहे हैं। वह हर एक नौजवानों को नौकरी देने जा रहे। 20 साल यहां और 10 साल दिल्ली की सरकार को हो गए हैं। यानी 30 साल। इनका हिसाब-किताब लीजिएगा। क्योंकि, उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी हो गई। मोतिहारी भाजपा की हार लिखने जा रहा है। दिल्ली से आए हुए एक प्रोफेसर का भाषण सुन रहा था। वो कह रहे थे बिहार में न जाने कहां-कहां एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। मैं तो यूपी से आया हूं। मुझे तो कहीं भी एक्सप्रेस-वे नजर नहीं आया। पारले का बिस्किट भी छोटा कर दिया
योगी का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा- मोतिहारी में एकरंगी आ रहे हैं। गूगल कीजिएगा, आपको बता देगा कि एकरंगी को क्या कहा जाता है। मैं वह नाम नहीं लेना चाहता। महंगाई आसमान छू रही। डीजल-पेट्रोल की रेट कहां पहुंच गए। बुजुर्ग लोगों से पूछिए दो पहिए वाली मोटरसाइकिल कितने की आती थी, अब कितने की आ रही? यह महंगाई कौन बढ़ा रहा? हमारा पारले का बिस्किट भी छोटा कर दिया। यह बात तो आप लोग समझ रहे होंगे। भाजपा के लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं। चुनावी दूल्हा हैं। वह जान गए हैं कि वी सीएम नहीं बनने वाले हैं। आप बिहार बदलो, हम यूपी बदल देंगे
आप बिहार बदलो, हम यूपी बदल देंगे। बिहार बदलने का आपको मौका मिलने जा रहा है। साहनी जी की पार्टी की मदद कीजिए। इनकी तो काबिलियत पानी पर नाव चलाने की है। पतवार भी है सही दिशा दिलाने के लिए। जीतकर जाएंगे।