हापुड़ में THAR वाली यूट्यूबर के नाम से चर्चित वंशिका का अपनी मां से विवाद हो गया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें वंशिका अपनी मां में बहस कर रही हैं। देखते ही देखते वंशिका ने मां को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। मारपीट करते हुए दोनों जमीन पर गिर गए। दोनों में 5 मिनट तक मारपीट होती रही। वंशिका की मां ने बेटी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है। पहले दो तस्वीरें देखिए पढ़िए पूरा मामला दरअसल, मोदीनगर रोड पर वंशिका की मां बंटी का मकान है। जहां वो दो बेटों और पति के साथ रहती हैं। यूट्यूबर बेटी और उसकी मां के बीच दो साल से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मां का कहना है कि वंशिका 2 साल से अपने मैनेजर हिमांशु के साथ लिवइन में हमसे अलग रही है। बताया जाता है कि बुधवार शाम को दोनों में फिर विवाद हो गया। एक मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में वंशिका कमरे में अपनी मां बंटी के पास खड़ी हैं। उनके हाथ में पर्स और मोबाइल फोन है, जबकि मां एक अलमारी के पास खड़ी हैं। उनके हाथ में एक फाइल है। यूट्यूबर वंशिका मां से बार-बार कह रही हैं कि वो बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही हैं। वंशिका बोलीं- प्लॉट मेरा, मकान मेरा
वंशिका ने कहा- प्लॉट मेरा, मकान मेरा, चीजें मेरी। हिमांशु के पीछे क्यों पड़ी हो। जिसपर वंशिका की मां कह रही हैं कि हर चीज का फैसला होगा। जिसपर दोनों गुस्से में बाहर चलकर फैसले करने बात कहती हैं। इसी बीच वीडियो में वंशिका अपनी मां को धक्का देती नजर आती हैं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर पीटने लगती हैं। इतने में वीडियो बना रहा शख्य दोनों को छुड़ाने लगता है। मां बोलीं- वंशिका 2 साल से लिवइन में रह रही वंशिका की मां बंटी ने बताया- 2 साल पहले हमने भरोसा करके वंशिका के यू-ट्यूब चैनल को हिमांशु को चलाने के लिए दिया था। हिमांशु चैनल का मैनजेर है। लेकिन दो साल से हिमांशु ने हमें एक पैसा नहीं दिया। वो सारा पैसा हड़प रहा है। वंशिका भी उसी के कहने पर चल रही है। मेरे भाई के साथ मिलकर वंशिका ने जो गोल्ड खरीदा था वो सब हिमांशु ने ले लिया। वंशिका ने गाड़ी हिमांशु के नाम पर ली, एक स्कूटी भी उसके नाम पर ली। वंशिका मुझे और अपने पापा को चप्पलों से से पीट चुकी है। थाने जाकर फर्जी एप्लिकेशन देकर हम लोगों पर आरोप लगाती है कि हम उसे पीटते हैं, वो कहती है कि हम लोगों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया, जबकि ये सारे आरोप झूठे हैं। वो कहती है कि घर उसका है, प्लॉट उसका है। जबकि मकान हमें प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला है। प्लॉट में हमारा भी पैसा लगा है। वंशिका हिमांशु के साथ लिव इन पार्टनर की तरह उसके घर नवीन मंडी में रहती है।
मां ने कोतवाली में दी तहरीर मां ने सिटी कोतवाली में तहरीर देकर बेटी पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। सिटी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित मां ने तहरीर दी है। वीडियो की भी जांच की जा रही है। वंशिका के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर वंशिका सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। उनका यूट्यूब पर वंशिका हापुड़ नाम से चैनल है। एक लाख 89 हजार सब्सक्राइबर हैं। अगस्त 2022 को बने इस चैनल पर अबतक 210 वीडियो पोस्ट हैं। इंस्टाग्राम पर वंशिका के 742K यानी 7 लाख 42 हजार फॉलोअर हैं। फेसबुक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वंशिका अक्सर हरियाणवी गाने पर रील्स बनाती हैं। अपनी टीम के साथ थार से घूमते हुए वीडियो उन्होंने पोस्ट किए हैं। ये खबर भी पढ़ें मुझे मेरी बीवी से बचाओ…डॉक्टर की पुलिस से गुहार:बरेली में कहा- प्रेमी के साथ मिलकर मेरी हत्या कर देगी, 4 साल से अफेयर मेरी पत्नी 57 साल की है। उसका प्रेमी 45 साल का है। दोनों मिलकर मेरी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को घर में मेरे हाथ-पैर बांध दिए, मुंह बंद कर दिया। शरीर पर हथौड़े मारे। उसके बाद भाग गए। पकड़े न जाए इसलिए घर से जाते समय सीसीटीवी बंद कर दिए। पूरी खबर पढ़िए