लोगों ने घेरा तो कानपुर मेयर ने सड़क खोदी, VIDEO:खराब काम देख अफसरों पर भड़कीं; बोलीं- योगी से शिकायत करूंगी

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय गुरुवार को फुल फॉर्म में दिखीं। वह खुद छेनी-हथौड़ी लेकर सड़क पर उतर गईं। खुद थोड़ी सड़क खोदी। फिर वहां मौजू लोगों से पैचवर्क खुदवाया, तो पता चला कि सड़क पर केवल 1 से 2 सेंटीमीटर की मोटाई का ही पैच डाला गया है। मानक के अनुसार, कम से कम 1 इंच का पैच होना चाहिए। खराब काम देखकर मेयर भड़क उठीं और मौके से ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फोन करके पब्लिक के सामने फटकार लगाई। महापौर ने कहा- जनता ने मुझे रोक कर समस्या बताई और घेर लिया। मैं PWD के अफसरों की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री योगी से करूंगी। विभागों की लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है। मामला संगीत टॉकीज के पास भन्नानापुरवा में घटिया सड़क के पैचवर्क से जुड़ा है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… दो दिन में उखड़ गया PWD का पैचवर्क
बरसात के बाद गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सड़कों पर पैचवर्क कराया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर के जरीब चौकी चौराहा से डिप्टी पड़ाव तक पैचवर्क का काम दो दिन पहले PWD ने किया था। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया- गुरुवार को मैं चंद्रिका देवी रोड से निकली, तो पब्लिक ने मेरी गाड़ी रोक ली। मैंने जेई को कॉल किया और अफसरों को बुलाया। सड़क पर देखने से ही पता चल रहा कि PWD ने बेहद घटिया पैचवर्क का काम किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री से शिकायत करूंगी। इतना संघर्ष करने के बाद PWD ने सड़क निर्माण का काम शुरू किया, तो अब घटिया काम किया जा रहा। बोलीं- पब्लिक ने मुझे घेर लिया
महापौर ने कहा- दो दिन के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी। पूरी सड़क पर बजरी फैल गई। इसकी जांच हम IIT से कराएंगे। मैं सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रोड पर रहती हूं। पब्लिक ने मुझे घेर लिया। लोग कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में इसी तरह घटिया काम हो रहा। घटिया काम करने वालों के खिलाफ निश्चित ही कार्रवाई होगी। कानपुर मेयर को अक्सर आता है गुस्सा 1. 9 अक्टूबर को अफसर को कीचड़ में दिया था धक्का कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने 9 अक्टूबर को मेट्रो के अफसर को खींचकर पानी से भरे गड्ढे में धक्का दे दिया था। उनसे कहा था कि अब समझ में आया। पूरे शहर को नरक बना दिया है। जनता रोज इस समस्या से जूझ रही। मेयर को गुस्से में देख मेट्रो के अफसर और ठेकेदार मौके से भाग गए थे। इस दौरान नगर आयुक्त सुधीर कुमार भी मौजूद थे। प्रमिला पांडेय जलभराव की शिकायत पर गोविंदनगर पहुंची थीं। उन्होंने मौके पर मेट्रो के अफसर और ठेकेदार को बुलाया। महापौर की मेट्रो के अफसरों से बहस होने लगी। तभी उन्होंने एक अफसर को घसीटकर धक्का दे दिया था। 2- इंजीनियर ने झूठी रिपोर्ट दी, तो फाइल फेंक दी थी कानपुर में 12 जून, 2024 को मेयर प्रमिला पांडेय समीक्षा बैठक में नाराज हो गई थीं। इंजीनियर से उन्होंने नाला सफाई की रिपोर्ट मांगी। इंजीनियर ने झूठी रिपोर्ट दे दी। वह नाला सफाई के निरीक्षण के दौरान की एक फोटो तक नहीं दिखा सके। इस पर मेयर प्रमिला पांडेय ने इंजीनियर की दी हुई फाइल फेंक दी। कहा- अगर इस बार बारिश में पानी भरा, तो उसी में डूबोगे। साथ ही पूछा- कभी AC से बाहर निकलते हो? एक भी इंजीनियर धूप में मौके पर जाना जरूरी नहीं समझता। सब बैठकर नौकरी कर रहे। रिवॉल्वर दादी के नाम से फेमस हैं
कानपुर की महापौर दूसरी बार मेयर बनी हैं। अपनी कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चाओं में रहती हैं। कानपुर में मंदिरों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर बड़ा अभियान छेड़ा। इसके अलावा शहर के अंदर चट्‌टों पर उन्होंने कड़ाई से सख्ती की। हाल ही में उन्होंने सड़क खोदाई को लेकर केस्को के इंजीनियरों को पकड़कर अपने ऑफिस में बिना पंखा और बिना एसी बैठाया। ऐसा है महापौर का बैकग्राउंड ——————- ये खबर भी पढ़ें…. मुस्कान के मां-बाप का बिजनेस तबाह, भाई की नौकरी गई, अब मेरठ छोड़ेंगे मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद 8 महीने से मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड जेल में हैं। मुस्कान का मायका ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में है। 5 नवंबर को घर पर लिखा गया ‘मकान बिकाऊ है’। पढे़ं पूरी खबर….