मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद 8 महीने से मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड जेल में हैं। मुस्कान का मायका ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में है। 5 नवंबर को घर पर लिखा गया ‘मकान बिकाऊ है’। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी यहां अपनी पत्नी कविता, बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। वो इस घर को बेचने के बाद कहां शिफ्ट होंगे। इसके जवाब में वह कहते हैं- अब मेरठ में हम नहीं रहेंगे, ये शहर छोड़ देंगे। इसके साथ हमारी बुरी यादें जुड़ी हैं। वो ये मकान क्यों बेच रहे हैं? इसका जवाब देने से उन्होंने मना कर दिया। इस मामले को समझने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने सौरभ के परिवार से बातचीत की। उन्होंने जो कुछ कारण बताएं, वो उनके बेटे की हत्या के बाद पूरे देश में हुई चर्चाओं से जुड़ा हुआ था। क्योंकि इस परिवार से सभी ने संबंध खत्म कर दिए हैं। रिपोर्ट पढ़िए… सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा- मुझे मुस्कान के मां और पिता के शहर छोड़ने के फैसले के पीछे 4 कारण समझ आते हैं- यहीं वो कारण है, जिनकी वजह से अब मुस्कान का परिवार मेरठ शहर को छोड़कर कहीं और बसने की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन शाम होते ही मुस्कान से मकान से “मकान बिकाऊ’ का पोस्टर हटा दिया गया है। मर्डर केस को रिकॉल करने के बाद भाई राहुल और मां रेनू क्या कहते हैं, पढ़िए… भाई बोले- जिस मकान को वो बेच रहे, वो सौरभ के पैसों से बना
राहुल उर्फ बबलू कहते हैं- मुस्कान का परिवार अब कहां मुंह छिपाएगा? जब उनकी बेटी ने ऐसा काम किया है। अब वो लोग कहां जाएंगे। जो हुआ है, उसका खामियाजा तो उनको भुगतना ही पड़ेगा। मुस्कान के पिता का मकान उनका नहीं है। ये मकान मुस्कान के परिजनों के पैसों से नहीं बना है, बल्कि ये मकान तो सौरभ के पैसों से बना हुआ है। सौरभ लंदन से मुस्कान के घर पर जो पैसे भेजता था, उससे ही मुस्कान के घरवालों ने ये मकान बनाया है। बबलू का आरोप है कि सौरभ लंदन में अच्छी जॉब में था। वहां से लाखों रुपए की सैलरी लेता था। उसने आज तक हमें एक पैसा नहीं दिया। अपना सारा पैसा वो मुस्कान के परिवार को देता था। उसी पैसे से मुस्कान के परिजनों का ये घर बना है। वहीं सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है- मुस्कान ने जो किया वो किसी से छिप नहीं रहा है। मुस्कान के परिवार को ये सारी बातें पहले से पता थीं, लेकिन उन्होंने हमसे कभी कुछ नहीं बताया। अब पढ़िए 3 मार्च की घटना… मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। खाने में नींद की दवा मिलाने के बाद जब सौरभ सो गया, तब उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। फिर साहिल ने लाश को 4 टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से जमा दिया था। हत्या कर लाश को प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल में डाल दिया था। इसके बाद साहिल और मुस्कान हिमाचल और उत्तराखंड में घूमने चले गए। 17 मार्च को वह लोग मेरठ वापस लौटकर आए थे। 18 मार्च को प्रमोद रस्तोगी अपनी बेटी को लेकर थाने गए और सौरभ की लाश उसके घर से बरामद कराई गई। 19 मार्च से मुस्कान और साहिल दोनों मेरठ की जिला जेल में बंद हैं। मुकदमे की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में चल रही है। मुस्कान जेल में गर्भवती, बच्चा किसका? ये पता नहीं
पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान 19 मार्च, 2025 से मेरठ जिला जेल में है। मुस्कान गर्भवती भी है। सौरभ के परिवार का कहना है कि मुस्कान जब बच्चे को जन्म देगी, तो पहले उस बच्चे का डीएनए कराएंगे। रिपोर्ट में अगर बच्चा सौरभ का निकला, तब वो उस बच्चे को स्वीकार करेंगे, अन्यथा उन्हें उस बच्चे से मतलब नहीं होगा। वहीं, साहिल भी जेल में बंद है। जेल में खेती कर रहा है। जेल में साहिल के बाल भी कट चुके हैं। उससे मिलने उसकी नानी और भाई ही जेल में आए थे। जबकि मुस्कान से मिलने आज तक कोई नहीं गया। उसका परिवार उससे कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहता। ——————————- ये भी पढ़ें – रातभर पार्टी चली, सुबह फंदे से लटका मिला इंजीनियर, गाजियाबाद के होटल में 3 दिन से रुका था, चाचा बोले- लड़की टॉर्चर कर रही थी गाजियाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में सुसाइड कर लिया। उसका शव रूम में फंदे से लटकता मिला। युवक ने मंगलवार की रात चार दोस्तों के साथ रूम में पार्टी की। वह तीन दिन से OYO होटल में रुका हुआ था। स्टाफ कर्मी से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।अब, पुलिस जानने में जुटी है कि युवक से होटल में कौन-कौन मिलने आया? मेरठ का रहने वाला युवक नोएडा में नौकरी करता था। पढ़िए पूरी खबर…