गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को BJP जॉइन करने का ऑफर दिया है। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को रवि किशन और तेज प्रताप की मुलाकात हुई। रवि किशन ने तेज प्रताप की जमकर तारीफ की। कहा- भाजपा में सारे औघड़दानी, भोलेनाथ के भक्तों का स्वागत है। सांसद ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी भोलेनाथ के भक्त हैं। जो भी भोलेनाथ का भक्त है, जिसका लक्ष्य सेवा है, जो बिना किसी एजेंडा के निस्वार्थ सेवा करता है, उसका भाजपा लिए भाजपा सीना खोलकर रखती है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। इनकी (तेज प्रताप यादव) की छवि निस्वार्थ सेवक की रही है। तेज प्रताप दिल वाले इंसान हैं। ये दिमाग से नहीं बोलते, बल्कि दिल से बोलते हैं। ये भोलेनाथ के भक्त हैं। इन पर महादेव की कृपा है। रवि किशन तारीफ करते रहे, तेज प्रताप मुस्कुराते रहे
रवि किशन और तेज प्रताप अलग-अलग जगहों से प्रचार करने के बाद पटना लौटे थे। एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात हुई तो दोनों साथ ही बाहर निकले। रवि किशन मीडिया से बातचीत में जब तेज प्रताप यादव की तारीफ कर रहे थे, तो उस समय बगल में खड़े होकर वह मुस्कुरा रहे थे। भाजपा सांसद ने कहा- इन्हें (तेज प्रताप यादव) को जितना हम जानते हैं, सभी लोग इन्हें हृदय से प्रेम करते हैं। चुनाव का समय है, मैं नहीं कहूंगा कि गलत हुआ या सही जब रविकिशन से सवाल किया गया कि क्या तेज प्रताप के साथ गलत हुआ है, तो उन्होंने कहा- यह चुनाव का समय है, मैं यह नहीं कहूंगा कि इनके साथ गलत हुआ या सही। जनता व ईश्वर तय करेंगे कि इनके साथ गलत हुआ या सही। मेरे बोलने से कुछ नहीं होगा। जनता अंदर से सबकुछ पढ़ लेती है। बिहार अब पहले जैसा नहीं रहा, बदल गया है। अद्भुत हो गया है। निस्वार्थ सेवा करने वालों का दिल खोलकर स्वागत करती है भाजपा
पूछा गया कि तेज प्रताप साफ दिल वाले हैं, क्या भाजपा इनका साथ देगी? रविकिशन ने कहा- भाजपा में सारे औघड़दानी, भोलेनाथ के भक्त का स्वागत है। प्रधानमंत्री भोलेनाथ के भक्त हैं। जो भी भोलेनाथ का भक्त है। जिसका लक्ष्य सेवा है, जो बिना किसी एजेंडा के निस्वार्थ सेवा करता है, उसका भाजपा लिए भाजपा सीना खोलकर रखती है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। जब तेजप्रताप-तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने हुए तेजस्वी ने तेजप्रताप की ओर इशारा कर यूट्यूबर से कहा- आप लकी हैं आरजेडी सुप्रीमो के दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच दो दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। इसमें तेजप्रताप और तेजस्वी एक दूसरे के आमने सामने नजर आ रहे हैं, लेकिन इन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों आमने-सामने हुए। दरअसल, यूट्यूबर समदीश भाटिया तेजप्रताप के साथ इंटरव्यू कर रहे थे। तेजप्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के लिए चुनाव के प्रचार के सिलसिले में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वे अपने प्राइवेट हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाले थे। तेजस्वी-तेजप्रताप की एयरपोर्ट पर मुलाकात की 3 तस्वीरें देखिए चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर वे एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री शॉपिंग एरिया में एक शॉप पर बंडी खरीदने पहुंचे थे। वहां तेजप्रताप यादव एक ब्लैक कलर की बंडी खरीद रहे थे। इसी बीच वहां तेजस्वी यादव भी पहुंच गए। उन्होंने समदीश से पूछा, ‘भइया शॉपिंग करा रहे हैं क्या?’ इस पर यूट्यूबर ने कहा कि ‘वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।’ जिसके बाद तेजस्वी ने समदीश से कहा कि आप बहुत लकी हैं। वहीं दूसरी ओर तेजप्रताप यादव कुछ देर तक खामोश खड़े रहे, फिर बिना तेजस्वी से बात किए, शॉपिंग करने लौट गए। लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को निकाला था 25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। लालू ने X पर लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिस पर लालू ने उन्हें निकाला था महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव वैशाली जिले के महुआ निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं। पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल पार्टी बनाई और उसके बाद लगातार तेजस्वी पर हमलावर हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… रवि किशन बोले- मैं न डरूंगा, न झुकूंगा:खेसारी के समर्थक ने कहा था- यादवों पर कमेंट करते हो, आओ बिहार, गोली मार दूंगा गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने जान से मारने की धमकी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को X पर लिखा, “मैं इन धमकियों से न डरूंगा, न ही झुकूंगा। चाहे मुझे कोई भी कीमत चुकानी पड़े, मैं अपने रास्ते पर अडिग हूं और रहूंगा।’ पढे़ं पूरी खबर…