हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा पहले दिन 10KM चली:बोले- जातियों का अहंकार खत्म करना है; BJP विधायक ‘राम आएंगे’ भजन पर झूमे

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा हरियाणा के फरीदाबाद में पहले दिन करीब 10 किलोमीटर चली। आज यात्रा का रात्रि ठहराव NIT क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड में है। यहां कार्यक्रम में भजन सिंगर कन्हैया मित्तल भी पहुंचे हैं। कार्यक्रम में बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’ भजन पर झूमे।​​​​​ पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं। सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं।” धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई थी। आज, शनिवार को यात्रा ने अरावली के मांगर कट से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का स्वागत किया। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर के भोजन के बाद WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले। यात्रा 13 नवंबर को पलवल से यूपी में एंट्री करेगी। वृंदावन में इसका समापन होगा। पदयात्रा की तस्वीरें… धीरेंद्र शास्त्री-जया किशोरी यात्रा में साथ-साथ:जया बोलीं- दिल्ली से वृंदावन जा रही सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा में बाबा के साथ रहूंगी; यात्रा रवाना यात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…