धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में अनिरुद्धाचार्य झूमे, VIDEO:दोनों ने सड़क पर बैठकर खाना खाया, 7 दिन पैदल चलकर वृंदावन पहुंचेंगे

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का तीसरा दिन है। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा हरियाणा होते हुए वृंदावन की तरफ बढ़ रही है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आज यात्रा में शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री के साथ भजन में झूमते नजर आए। भगवा ध्वज भी लहराया। दोनों सड़क पर बैठकर पूड़ी और आलू की सब्जी खाते दिखे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री संतों को पूड़ी में सब्जी परोसते नजर आए। यात्रा के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ने लगा। उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। उसने बाबा को बताया कि वह भक्त है। इसके बाद युवक को छोड़ दिया। पदयात्रा की आज की तस्वीरें देखिए- कल क्रिकेटर धवन और खली शामिल हुए थे
कल यानी शनिवार को यात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और कल्कि पीठाधीश्वर भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर के भोजन के बाद WWE रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले। पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं। सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं। शुक्रवार को राजाभैया भी यात्रा में शामिल हुए थे। 16 नवंबर को यात्रा का वृंदावन में समापन होगा। पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…