लखनऊ में राजकीय नर्सेस संघ उप्र. के अधिवेशन में रविवार को संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। शर्ली भंडारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और अशोक कुमार 14वीं बार निर्विरोध महामंत्री बने। इसके अलावा कार्यकारिणी में गीतांशु वर्मा कोषाध्यक्ष,राजेन्द्र शुक्ला,सत्येंद्र कुमार,राधा रानी वर्मा,सतीश कुमार त्यागी व पवन मिश्रा को उपाध्यक्ष,राम गोपाल,रमा सिंह,शशि लता वर्मा,सग़ीर अहमद,कामिनी सिंह को संयुक्त मंत्री और विनय कुमार सिंह को आडीटर चुना गया है। बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई। चुनाव प्रर्वेक्षक व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के संयुक्त निदेशक (नर्सिंग) डॉ.अलोक सक्सेना, प्रधान सहायक पवन सक्सेना,राजीव चौधरी व इन्देश मणि त्रिपाठी ने राजकीय नर्सेस संघ नई कार्यकारिणी के पदाधकारियों के नामों का ऐलान किया।