अलीगढ़ में बाथरूम में दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वह गैस गीजर ऑन कर नहा रही थी। 30 मिनट से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो मां ने आवाज दी। कोई रिस्पांस नहीं मिला तो पहली मंजिल से मां नीचे पहुंची। बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, खूब चिल्लाई। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वह बेहोश पड़ी थी। बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना रविवार दोपहर की शिवाजीपुर कॉलोनी की है। मौत से एक दिन पहले छात्रा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। वह छठीं क्लास की स्टूडेंट थी। पिता आर्मी में हैं। उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में है। मां सरकारी टीचर है। पुलिस के अनुसार, बाथरूम में गैस गीजर ऑन रह जाने से उसका दम घुटा और मौत हो गई। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… अवर लेडी फातिमा स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
अलीगढ़ के देवेंद्र सिंह आर्मी जैसलमेर में तैनात हैं। पत्नी नीतू प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। शिवाजीपुर कॉलोनी में दो मंजिला मकान है जहां वह बच्चों के साथ रहती हैं। 12 साल की मानवी छठीं क्लास में पढ़ती थी जबकि 6 साल का बेटा आरव अभी स्कूल जाना शुरू किया है। पड़ोसी सत्यवीर शर्मा ने बताया- रविवार दोपहर करीब 12 बजे मां नीतू पहली मंजिल पर थीं, जबकि मानवी नीचे बाथरूम में नहाने गई। इसी दौरान घर पर प्लंबर आया, जिसे बाथरूम की मरम्मत के लिए बुलाया गया था। प्लम्बर के आने के बाद मां ने मानवी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पहली मंजिल से जल्दी-जल्दी वह नीचे आईं और दरवाजा खटखटाने लगीं। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उनको शक हुआ। प्लम्बर की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मानवी बेहोश पड़ी थी। परिजन उसे रामघाट रोड स्थित मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया। मौत से एक दिन पहले जन्मदिन मनाया
परिवार के लोगों ने पिता देवेंद्र को सूचना दी। बेटी की मौत की सूचना पाते ही वे जैसलमेर से अलीगढ़ को रवाना हो गए। देर शाम को पहुंच गए। परिवार ने रविवार को ही मानवी का अंतिम संस्कार कर दिया। मानवी का शनिवार को जन्मदिन था। जन्मदिन को परिवार ने बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। पिता को भी अलीगढ़ आना था, लेकिन छुट्टी न मिलने के कारण वे नहीं आ सके। देवेंद्र सिंह ने शिवाजीपुरम में नया घर बनवाया था। दशहरा में परिवार ने गृह प्रवेश किया था। 2 अक्टूबर को पूरा परिवार इस नए घर में शिफ्ट हुआ था। क्वार्सी थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया- गैस गीजर से दम घुटने के कारण छात्रा की मौत हुई थी। परिवार ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। गैस गीजर क्यों जानलेवा, पढ़िए- गैस गीजर से निकलती है कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस
गैस गीजर LPG गैस सिलेंडर से चलते हैं। गैस गीजर से कार्बन मोनो ऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड गैस बनती है। ये गीजर बाथरूम से बाहर ही लगवाए जाते हैं। बाथरूम में ये गीजर लगवाने के लिए वेंटिलेशन की व्यवस्था भी जरूर करें। गीजर से विषैली गैस शुरुआत में ही निकलती है, उसे ऑन करते ही बाथरूम में तुरंत न जाएं। दिमाग को डेड कर देती है कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस
गैस वाले गीजर से लीकेज होने पर कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस बाथरूम में मौजूद व्यक्ति को पहले बेहोश करती है। फिर उसके दिमाग पर असर करती है। ये सब इतनी जल्दी होता है कि शरीर को कुछ महसूस भी नहीं होता। अगर, 5 मिनट से ज्यादा देर तक व्यक्ति बाथरूम में गैस के बीच में रह जाए तो ब्रेन डेड होने की संभावना रहती है। जो शायद मानवी के साथ भी हुआ है। ————— ये भी पढ़ें- यूपी के IPL खिलाड़ी को धमकी- VIDEO वायरल कर दूंगी:रिचा पुरोहित नाम की महिला ने कॉल की, कहा- मेरी डिमांड पूरी करो यूपी में बाराबंकी के रहने वाले IPL खिलाड़ी विपराज निगम को रिचा पुरोहित नाम की महिला ने धमकी दी है। विपराज को इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आई। महिला ने क्रिकेटर से पैसों की डिमांड की। कहा- अगर डिमांड्स पूरी नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगी। पूरे परिवार को बदनाम कर दूंगी। पढ़िए पूरी खबर…