दिल्ली में हुए ब्लास्ट में यूपी के अमरोहा के अशोक कुमार सिंह की मौत हुई। वह 34 साल के थे। इसके अलावा देवरिया के रहने वाले शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू और गाजियाबाद के मोहम्मद दाउद घायल हुए हैं। तीनों घायलों का दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अशोक कुमार अमरोहा में हसनपुर के मंगरोला गांव के रहने वाले थे। वह दिल्ली के जगतपुर में किराए के मकान में 3 साल से रहते थे। परिवार में पत्नी सोनम, एक बेटा आरंभ (3 साल) और दो बेटियां आरोही (8 साल), काव्या (5 साल) हैं। मां हार्ट पेशेंट, बेटे के मौत की जानकारी नहीं दी
अशोक कुमार के बड़े भाई सुभाष गांव में ही खेती करते हैं। इनके पास 7 बीघा जमीन है। घर में मां सोमवती (65 साल) हैं। वह हार्ट पेशेंट हैं। इसलिए उन्हें बेटे की मौत की खबर नहीं दी गई है। 25 साल पहले पिता जगबंश सिंह की बीमारी से मौत हो चुकी है। अशोक कुमार दीपावली पर घर अमरोहा आए थे। वह डीटीसी बस के संविदा कर्मी थे। मृतकों की लिस्ट जारी होने के बाद हसनपुर थाने के इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। अशोक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के तमाम लोग उनके घर पहुंचे हैं। प्रधान चचेरे भाई बोले- 9 साल पहले अशोक को मिली थी नौकरी
अशोक कुमार के चचेरे भाई सोमपाल सिंह ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया, देर शाम थाने से फोन आया कि ब्लास्ट में अशोक की मौत हो गई। मेरा भाई डीटीसी में कंडक्टर था। अशोक पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। 9 साल पहले उन्हें दिल्ली में नौकरी मिली थी। अब हम लोग दिल्ली जा रहे हैं। CM योगी बोले- यूपी में कोई संदिग्ध बचने न पाए
दिल्ली ब्लास्ट के बाद से यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। CM योगी ने अफसरों से कहा, अधिकारी सतर्कता बरतें और फील्ड में उतरें। अफवाहों की मॉनिटरिंग की जाए। कोई संदिग्ध बचने न पाए। अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस चौकन्ना हो गई है। संवेदनशील स्थलों जैसे मंदिरों, बाजारों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। DGP राजीव कृष्ण ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया, दिल्ली घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आज ही लखनऊ डॉक्टर की लेडी टेरेरिस्ट अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज ही लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई। डॉक्टर शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग की रहने वाली है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड थी। शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार का कहना है कि शाहीना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। यूपी के ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया- DGP ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली में लाल किले के पास धमाका
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पपर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… लाल किले के पास धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….