LU में 2 दिसंबर से शुरू होंगे सेमेस्टर एग्जाम:एमए, एमएससी सहित 19 पाठ्यक्रमों का शेड्यूल जारी, ऑनलाइन जारी हुई डेट शीट

लखनऊ विश्वविद्यालय की एमए, एमएससी, एमसीए, बीफार्मा, बीजेएमसी और एमबीए फाइनेंस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होंगी। इस संबंध में LU की ओर से शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और कॉलेजों को भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की तैयारियां कर लें। ऑनलाइन जारी हुआ शेड्यूल LU प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विषयवार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड है। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा कि जारी परीक्षा कार्यक्रम में किसी विषय की परीक्षा की तारीख में बदलाव होता है तो उसके लिए वेबसाइट पर अपडेट रहना होगा। इन तारीखों में होंगी परीक्षाएं एमसीए तीसरा सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक। बीसीए तीसरा सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक। बीफार्मा तीसरा, पांचवां और सातवां सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक। बीजेएमसी तीसरा व पांचवां सेमेस्टर : 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक। एमएससी बाॅटनी तीसरा सेमेस्टर : 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक। एमए पॉलिटिकल साइंस तीसरा सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक। एमए-एआईएच तीसरा सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक। एमए जर्नलिज्म तीसरा सेमेस्टर : 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक। एमए इकोनाॅमिक्स तीसरा सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक। एमए संस्कृत तीसरा सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक। एमए वेस्टर्न हिस्ट्री तीसरा सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक। एमबीए फाइनेंस तीसरा सेमेस्टर : 13 दिसंबर से 23 दिसंबर तक। एमएससी जूलॉजी तीसरा सेमेस्टर : 11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक। एमएससी कंप्यूटर साइंस तीसरा सेमेस्टर – 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक। एमएससी भूगर्भ विज्ञान तीसरा सेमेस्टर -11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक