आगरा यूनिवर्सिटी के गेस्ट लेक्चरर पर 2 छात्राओं ने शोषण का आरोप लगाया। छात्राओं ने कहा कि प्रोफेसर रात को गंदे-गंदे मैसेज करते हैं। लिखते हैं- मैं शराब पी रहा हूं, मेरे साथ आकर शराब पी लो। मैं आपके सारे काम करवा दूंगा। मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान से प्रोफेसर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। जांच समिति का गठन कर दिया गया है। अब पढ़िए पूरा मामला… आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में गेस्ट लेक्चरर सूरज प्रताप पर बीए और एमए की 2 छात्राओं ने शोषण का आरोप लगाया। छात्राओं ने शिकायत कि है कि प्रोफेसर ने पहले बीए की छात्रा को अपने जाल में फंसाया। उससे मिलना जुलना शुरू किया। रात में गंदे-गंदे मैसेज करता है। बीए की छात्रा से कहा- मैं यहां परमानेंट हूं। तुम्हारे सारे काम करवा दूंगा। इसके बाद एमए की छात्रा के साथ भी ऐसा ही किया। छात्राओं ने परेशान होकर पहले प्रोफेसर की मौखिक शिकायत की। फिर लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद प्रोफेसर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म
छात्राओं के साथ-साथ छात्रों ने भी इस बात की पुष्टि की की प्रोफेसर का व्यवहार छात्रों के प्रति गलत है। शिकायत मिलने के बाद प्रोफेसर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है। कॉलेज से संबंधित जितने भी वॉट्सऐप ग्रुप बने हुए थे, उन सभी में से प्रोफेसर को हटा दिया गया है। कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया है। तीन दिन में जांच कमेटी रिपोर्ट देगी
एचओडी डॉ. मनोज राठौर ने बताया- छात्राओं के साथ छात्रों ने भी प्रोफेसर सूरज प्रताप के व्यवहार को गलत बताया है। शोषण के मामले की जांच की जा रही है। तीन दिन में जांच कमेटी रिपोर्ट देगी। इसके बाद विधिक एक्शन लिया जाएगा। इससे पहले प्रोफेसर पर PHD स्कॉलर ने लगाया था शारीरिक शोषण का आरोप इससे पहले 28 अक्टूबर को आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर PHD स्कॉलर ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। छात्रा का आरोप था कि प्रोफेसर ने दो साल तक शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। वह उसे मध्यप्रदेश और मथुरा के होटलों में ले जाकर शोषण करता था। स्कालर ने बताया था कि प्रोफेसर कहते थे कि बीवी अच्छी नहीं, तुमसे शादी करूंगा। हर रविवार को भी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ऑफिस बुलाते थे। शनिवार, 25 अक्टूबर को भी उन्होंने बुलाकर मारपीट की। धमकी दी कि अगर बात बाहर गई तो पीएचडी नहीं करने देंगे। मोबाइल तोड़ने की कोशिश भी की, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। अगले दिन यानी रविवार को छात्रा ने पुलिस को चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी और न्यू आगरा थाने में बेसिक साइंस विभाग के केमिस्ट्री प्रोफेसर, प्रो. गौतम के खिलाफ FIR दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया और बयान दर्ज किए। ————————— ये खबर भी पढ़ें… मेरठ की अनुरानी बोलीं- मेरी शादी लव नहीं, अरेंज:सिर्फ एक रुपए, एक अंगूठी में हो रही; बॉक्सर दीपक के साथ फेरे लेंगी मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अनु रानी हरियाणवी बहू बनेंगी। 18 नवंबर को रोहतक के साहिल के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। शादी समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रहेगी। 19 नवंबर को रोहतक के बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन पार्टी होगी। पढ़ें पूरी खबर…