इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर को लगेगी मेहंदी, चढ़ेगी हल्दी:मेरठ की अन्नू रानी बोलीं- मैं और साहिल दोनों शिवभक्त; एक दिन बाद शादी

मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं। मेहमान आने शुरू हो गए हैं। घर में खुशियों का माहौल है। ढोलक बज रहे, गांव की महिलाएं बन्नी गा रहीं। अन्नू रानी 18 नवंबर को किक बॉक्सर साहिल संग 7 फेरे लेंगी। शादी मेरठ के गोल्डन विवाह मंडप में होगी। 19 नवंबर को रोहतक में रिसेप्शन है। इसमें खेल मंत्री से लेकर CM योगी तक को न्योता भेजा गया है। शादी की तैयारियों में जुटी अन्नू ने कहा- मैं और साहिल दोनों शिवभक्त हैं। हमारे नेचर भी एक-दूसरे से काफी मिलते हैं। शादी के बाद खेल पर फोकस करूंगी। मेरे बहादुरपुर गांव में ही शादी की रस्मों मेहंदी, हल्दी, तेल, मंडप की तैयारी चल रही है। अन्नू की 2 तस्वीरें देखिए… अन्नूरानी ने कहा- डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती अन्नू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वो डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थीं। पेरेंट्स भी राजी थे। उन्होंने कहा था कि डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं और चुनिंदा रिश्तेदार और कुछ कॉमन फ्रेंड्स को इनवाइट करेंगे। बाद में रोहतक में रिसेप्शन करेंगे। हालांकि, परिवार की इच्छा थी कि वो बेटी को घर से डोली पर विदा करे। इसलिए तय हुआ कि शादी बहादुरपुर गांव से हो। घर में शादी की तैयारियों के बीच जश्न का माहौल बहादुरपुर गांव में अन्नू की दोनों बड़ी बहनें, नीतू, रितू अपने परिवार संग पहुंच चुकी हैं। अन्नू की बुआ और अन्य रिश्तेदार आ चुके हैं। घर में शादी का पूरा माहौल है। हंसी ठिठोली हो रही है। एक तरफ शादी की मिठाइयां बननी शुरू हो चुकी हैं। घर की सजावट भी जोरों पर की जा रही। अब पढ़िए परिवार के लोगों ने क्या कहा… अब जानिए…अनु की गन्ना फेंकने से लेकर ओलिंपिक तक की कहानी साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस
साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस है। जहां उनके वेयर हाउस व गैस स्टेशन हैं, जो फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं। साहिल के पिता रवि केंद्र सरकार के EPFO विभाग के कर्मचारी हैं। उनकी मां मुकेश देवी हाउस वाइफ हैं। ————————-
ये खबर भी पढ़िए… बच्ची को उठाकर ले जाने वाले भेड़िए का एनकाउंटर; बहराइच में शूटर ने मारी गोली बहराइच में वन विभाग के शूटर ने एनकाउंटर में आदमखोर भेड़िए को ढेर कर दिया। टीम ने शनिवार शाम को उसकी कमर में गोली मारी। वह 10 कदम चला, फिर गिरा और दम तोड़ दिया। दो दिन पहले भेड़िया 3 साल की बच्ची को उठा ले गया था। अभी तक मासूम का पता नहीं चला है। वन विभाग की टीम पिछले 2 दिन से इसकी तलाश कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर