आंखों पर चश्मा, हाथ में बिस्किट लेकर आजम जेल गए:अब्दुल्ला ने भाई को गले लगाया; VIDEO में देखिए बेटे का करियर बनाने में कैसे फंसे?

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को फिर जेल भेज दिया गया। रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने फर्जी पैन कार्ड मामले में सोमवार को दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई। जेल जाते वक्त आजम ने काला चश्मा लगा रखा था। हाथ में दो पैकेट बिस्किट थे। अब्दुल्ला ने जेल के गेट पर भाई अदीब को गले लगाया। करीब दो महीने पहले आजम सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। VIDEO में देखिए बेटे अब्दुल्ला का करियर बनाने के चक्कर में आजम कैसे मुश्किलों से घिरते गए और उनका राजनीतिक पतन हो गया?