यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने 15 नवंबर को गाजीपुर के मशहूर खानदान की बेटी से निकाह किया। उमर अंसारी का यह निकाह बेहद निजी रखा गया। दिल्ली के एक होटल में दिग्गजों की धांसू एंट्री हुई। इस समारोह में 2 नामों की सबसे अधिक चर्चा रही। एक सपा प्रमुख अखिलेश यादव तो दूसरा नाम बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहाब का था। अखिलेश अपनी गैरमौजूदगी को लेकर चर्चा में थे तो वहीं ओसामा अपनी सादगी के लिए। VIDEO में देखिए कौन-कौन दिग्गज निकाह की मुबारकबाद देने पहुंचे तो मुख्तार की छोटी बहू कौन है?