योगी सरकार ने 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड भर्ती निकाली है। सरकार ने भर्ती कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) को सौंपी है। बोर्ड ने मंगलवार को 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अधिक पद कानपुर में और सबसे कम पद भदोही में हैं। प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 73 हजार कार्यरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून माह में होमगार्ड भर्ती करने का निर्देश दिया था। 17 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म
उम्मीदवार 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक UPPBPB की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन के समय हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र अपलोड करना आवश्यक है, ताकि शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि की जा सके। सामान्य, ईडब्ल्यूएस व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को केवल 300 रुपए जमा करने होंगे। 30 साल की आयु तक के लोग कर सकेंगे आवेदन 100 नंबर की होगी लिखित परीक्षा
शासनादेश के अनुसार, लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। 2 घंटे की परीक्षा होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तय करेगा। महिलाओं के लिए 2.4 किलोमीटर की दौड़
फिजिकल परीक्षा पास करने के लिए पुरुषों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। जबकि महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। जो अभ्यर्थी समय के अंदर दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे वे एनरोलमेंट के लिए पात्र नहीं होंगे। जिलेवार जारी होगी मेरिट लिस्ट
अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जिलावार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिले में उपलब्ध रिक्तियों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थियों को DVPST यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
DVPST के लिए जिले स्तर पर डीएम या डीएम की ओर से नामित किसी डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें एसपी या एसपी की ओर से नामित कोई डिप्टी एसपी सदस्य होगा। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक व सीएमओ या उनकी ओर से नामित राजपत्रित अधिकारी व चिकित्साधिकारी सदस्य होगा। पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण
भर्ती में सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को 2 फीसदी, भूतपूर्व सैनिक को 5 फीसदी और महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। देखिए किस जिले में कितनी भर्ती निकली… —————- यह खबर भी पढ़िए:- यूपी में काम के घंटे से लेकर छुटि्टयां भी तय:प्राइवेट कर्मचारियों के लिए नया कानून; जानिए क्या होगा फायदा यूपी में प्राइवेट कर्मचारी कहीं पिस तो नहीं रहा? उसके साथ कंपनी या मालिक अन्याय तो नहीं कर रहे? फिक्स घंटों से ज्यादा तो काम नहीं करना पड़ रहा? इस तरह के सवाल आम बात है। हर प्राइवेट कर्मचारी के अंदर इसको लेकर दर्द है। पढ़ें पूरी खबर…