अन्नू-साहिल ने सात फेरे लिए, राइफल से फायरिंग की:मेरठ में पति हाथ पकड़कर स्टेज पर ले गए, नोटों की गड्डियां उड़ाईं

मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज जीवनसाथी बन गए। लाल रंग का लहंगा पहने अन्नू अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तक पहुंचीं। यहां साहिल ने आगे बढ़कर उनका हाथ पकड़ा और उन्हें स्टेज पर चढ़ाया। फिर अन्नू को फूलों का गुलदस्ता दिया। दोनों ने राइफल से दो हवाई फायर भी किए। इसके बाद स्टेज पर दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। वरमाला के तुरंत बाद साहिल ने 10-10 के नोटों की दो गड्डियां अन्नू के ऊपर से उछाल दीं। जयमाला के बाद दोनों मंडप के नीचे पहुंचे और सात फेरे लिए। साहिल मर्सिडीज कार से बारात लेकर पहुंचे थे। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी थी। द्वारचार के दौरान अन्नू के भाई उपेंद्र चौधरी ने साहिल को सोने की चेन और अंगूठी पहनाई। इसके बाद उन्हें मिठाई का डिब्बा दिया, जिसे साहिल ने अपनी मां को सौंप दिया। अन्नू रानी और साहिल की शादी में हरियाणा के पानीपत से डिस्कस थ्रो खिलाड़ी नेहा और कर्नाटक से जेवलिन थ्रो प्लेयर रश्मि भी पहुंचीं। इससे पहले, सोमवार को बहादुरपुर गांव में अन्नू के घर हल्दी और मेंहदी की सेरेमनी हुई थी। अन्नू के घर में शादी के लिए मंडप सजाया गया था। तस्वीरें देखिए… आज रोहतक में ग्रैंड रिसेप्शन मंडप में सबसे पहले अन्नू को तेल चढ़ाया गया और उनका मंडा हुआ। उनकी भाभी, दीदी और घर की महिलाओं ने मिलकर अन्नू को हल्दी लगाई। मेंहदी सेरेमनी में अन्नू के हाथों पर साहिल के नाम की मेंहदी रची गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने जमकर डांस किया और माहौल खुशियों से भर गया। आज रोहतक में अन्नू-साहिल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और रेलवे से जुड़े वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। अब जानिए…अनु की गन्ना फेंकने से लेकर ओलिंपिक तक की कहानी साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस
साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस है। जहां उनके वेयर हाउस और गैस स्टेशन हैं, जो फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं। साहिल के पिता रवि केंद्र सरकार के EPFO विभाग के कर्मचारी हैं। उनकी मां मुकेश देवी हाउस वाइफ हैं।