कानपुर में एक सिपाही ने LLB छात्रा से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद मंगलवार को दूसरी लड़की से गेस्ट हाउस में शादी रचाने जा रहा था। यह पता चलते ही गर्लफ्रेंड ने पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। छापा पड़ते ही सिपाही अपनी होने वाली पत्नी के साथ भाग गया। प्रेमिका ने बताया- कॉन्स्टेबल ने उसे फेसबुक से अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर 6 महीने तक रिलेशनशिप में रहा। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया। मैंने कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2 दिन पहले कोर्ट ने कॉन्स्टेबल खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया था। मामला कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के गेस्ट हाउस नीलशां लॉन का है। अब पढ़िए पूरा मामला कानपुर देहात में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने बताया- कानपुर देहात के माझापुरवा सरसी थाना क्षेत्र रूरा में यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल सचिन यादव रहता है। अक्टूबर 2024 में मेरी उससे फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम दोनों के बीच फेसबुक पर चैटिंग और फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद हमारे बीच दोस्ती और फिर अफेयर हो गया। इसके बाद सचिन शादी का झांसा देकर करीब 6 महीने तक मेरे साथ रिलेशन में रहा। फिर शादी करने की बात से मुकर गया। इसके बाद मैंने कॉन्स्टेबल सचिन के खिलाफ अकबरपुर थाने में 14 मई, 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कॉन्स्टेबल के खिलाफ गैरजमानती वारंट
गर्लफ्रेंड ने बताया- इसके बाद से सचिन फरार हाे गया था। कोर्ट ने 2 दिन पहले ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी कर दिया था। मंगलवार को मुझे पता चला कि चकेरी के एक गेस्ट हाउस में सचिन शादी करने जा रहा है। इस पर मैं अकबरपुर थाने की पुलिस के साथ वहां पहुंची। लेकिन इससे पहले ही वह वहां से भाग निकला। पुलिस फोर्स देखकर रिश्तेदार भी वहां से निकल गए। पुलिस ने कई घंटे तक जांच-पड़ताल की, लेकिन कॉन्स्टेबल सचिन नहीं मिला। गेस्ट हाउस पर फोर्स तैनात
कई घंटे जांच-पड़ताल के बाद गेस्ट हाउस पर पुलिस तैनात कर दी गई। इसके साथ ही गर्लफ्रेंड भी देर शाम तक पुलिस के साथ गेस्ट हाउस में डटी रही। ACP चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया- कॉन्स्टेबल सचिन अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में अकबरपुर थाने से फरार चल रहा है। फरार कॉन्स्टेबल की शादी की सूचना मिलने पर कानपुर देहात की पुलिस कॉन्स्टेबल की तलाश में आई थी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में चूमने पर युवती ने जीभ काट ली, एक टुकड़ा जमीन पर गिरा, शादीशुदा युवक लहूलुहान होकर अस्पताल पहुंचा कानपुर में जबरन किस (KISS) करने पर युवती ने शादीशुदा युवक की जीभ काट डाली। युवती खेत गई थी। तभी पीछे से युवक भी पहुंच गया। उसने युवती को जबरन पकड़ा और किस करने लगा। युवती ने विरोध किया। लेकिन वह खुद को छुड़ा न पाई। तभी युवती ने अपने दांतों से आरोपी की जीभ काट ली। जीभ दो टुकड़ों में हो गई। एक टुकड़ा जमीन पर गिरा। पढ़ें पूरी खबर…