जयपुर में हुई कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी, VIDEO:शिप्रा शर्मा के साथ फेरे लिए; मंडप में दूल्हे के पीछे बैठे धीरेंद्र शास्त्री

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में सात फेरे लिए। वैदिक रीति-रिवाज से हुई शादी की मुख्य रस्में करीब 3 घंटे तक चलीं। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनाए गए विवाह मंडप में दूल्हे के पीछे माता-पिता के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे। फेरे की रस्म के दौरान देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटी भी मौजूद रहे। इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर साथ में पहुंचे कुमार विश्वास और धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं। धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि- अब इन्हीं का नंबर है। 101 पंडितों ने पूरी कराई शादी की रस्में
होटल के जयगढ़ लॉन में हुए मुख्य फंक्शन में हरिद्वार, नासिक, वृंदावन से आए 101 पंडितों ने फेरे और शादी की रस्में पूरी करवाईं। सुबह करीब 11:15 बजे इंद्रेश उपाध्याय मंडप में पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद सभी पंडितों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद दुल्हन शिप्रा शर्मा 12 बजे गोल्डन कलर की साड़ी में मंडप में पहुंची। इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ में चांदी की छड़ी लिए हुए सभी रस्में निभाईं। इससे पहले सुबह 8:30 बजे होटल की लॉबी में सेहराबंदी की रस्म हुई थी। इसके बाद बारात निकली। शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा। अब देखिए- शादी के मुख्य फंक्शन की PHOTOS… ​​​​​​धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास भी पहुंचे
कथावाचक की शादी में शामिल होने लिए शुक्रवार सुबह पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास भी जयपुर पहुंचे। इंद्रेश उपाध्याय की शादी में शामिल होने के लिए कथावाचक देवी चित्रलेखा और भागवत प्रभु भी सुबह होटल ताज आमेर पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार इस शादी में आज 500 वीआईपी शामिल होंगे। इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं के पहुंचने की संभावना है। इंद्रेश उपाध्याय को मंगेतर ने लगाई थी मेहंदी
इससे पहले, गुरुवार को मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई थी। इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई थी। इसी मौके पर इंद्रेश पहली बार अपनी दुल्हन के साथ दिखे थे। इसके बाद लगन कार्यक्रम हुआ था। रात को संगीत कार्यक्रम हुआ था। इसमें इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने डांस किया था। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी जमकर नाचे थे। शादी-समारोह में मेहंदी-संगीत की PHOTOS… वृंदावन में बुधवार को हुई निकासी की रस्म… …. कथावाचक की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की निकासी में माता-पिता ने डांस किया:मेहंदी-हल्दी हुई, सिंगर बी-प्राक, जया किशोरी जयपुर पहुंचीं; होटल ताज आमेर में तैयारियां प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में करेंगे शादी:जानिए कौन हैं दुल्हन; वृंदावन में निकली निकासी, शेरवानी पहनी, हाथ में चांदी की छड़ी थी शादी की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…