यूपी मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए, कफ सिरप कांड के लिए SIT गठित; ‘प्राइवेट-पार्ट छूना रेप नहीं’ बोलने पर SC नाराज

नमस्कार, कल की बड़ी खबर लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा की रही। पीएम मोदी ने वंदे मातरम् के टुकड़े का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया। दूसरी खबर यूपी में कफ सिरप कांड को लेकर है। योगी सरकार ने इसके लिए SIT गठित की है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए, प्रियंका बोलीं- ये गीत 75 सालों से लोगों के दिल में बसा पीएम मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। ये उनका तुष्टीकरण की राजनीति को साधने का तरीका था। इसलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए भी झुकना पड़ा था। प्रियंका बोलीं- वंदे मातरम् पर आज बहस क्यों: मैं बताती हूं- क्योंकि बंगाल का चुनाव आ रहा। मोदी जी उसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। मैं कहूं- मोदी जी अब वह पीएम नहीं रहे जो पहले थे। जहां तक नेहरू जी की बात है। जितने साल मोदी PM रहे, उतने साल नेहरू जेल में रहे थे। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा: संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा की जा रही है। इसके लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। वहीं 9 दिसंबर को राज्यसभा में चर्चा होगी। पूरी खबर पढ़ें… 2. टोल-मैनेजर ने कार में कपल के प्राइवेट सीन रिकॉर्ड किए, यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मामला अगर आप यूपी में एक्सप्रेस-वे से सफर करते हैं तो अलर्ट हो जाइए। एक न्यूली मैरिड कपल का प्राइवेट वीडियो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV से रिकॉर्ड किया गया। पति-पत्नी ने टोल आने से पहले अपनी कार रोकी। कार में बैठे-बैठे रोमांस करने लगे। एक्सप्रेसवे के ‘एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (ATMS) के असिस्टेंट मैनेजर ने उनके प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। मैनेजर मौके पर पहुंचा। वीडियो दिखाकर दोनों को ब्लैकमेल किया। इसे वायरल करने की धमकी दी और 32 हजार रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पांच से छह पीड़ितों ने इसकी लिखित शिकायत सीएम योगी, सुल्तानपुर के डीएम-एसपी और एक्सप्रेसवे के अफसरों से की है। गांव की लड़कियों- महिलाओं के भी बनाए वीडियो शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मैनेजर ने टोल प्लाजा के आस-पास के तीन गांवों की कई महिलाओं और लड़कियों के फुटेज बनाए। उन्हें ब्लैकमेल किया। यह पूरा मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हलियापुर स्थित टोल प्लाजा का है। पढ़ें पूरी खबर… 3. कफ सिरप मामले में योगी सरकार ने SIT बनाई, डिप्टी सीएम ने कहा- चाहे नेता हो, सब नपेंगे कफ सिरप मामले में प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, FSDA सचिव रोशन जैकब और डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रोशन जैकब ने कहा- कोडीन कफ सिरप मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा- कोडीन कफ सिरप का इस्तेमाल बीमारी के लिए नहीं, बल्कि नशे के लिए कराया जा रहा है। वहीं जौनपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कफ सिरप मामले में जो दोषी होगा सब नपेंगे, चाहे नेता हो या कोई भी। FSDA सचिव बोलीं- यूपी में कफ सिरप को लेकर अफवाह रोशन जैकब ने कहा- सोशल मीडिया पर तथ्यहीन बातें चल रही हैं। मध्य प्रदेश की घटना और कफ सिरप के इस केस में कोई कनेक्शन नहीं है। मामला ये है कि जब कलेक्शन और परचेस का कोई ब्योरा नहीं है और यूज हो रहा है। स्टाक भी है, यानी कफ सिरप का इस्तेमाल बीमारी के लिए नहीं हो रहा। पढ़ें पूरी खबर… 4. बाबरी जैसी मस्जिद के लिए 11 पेटी चंदा मिला, नोट गिनने की मशीन मंगाई पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद बनाने के लिए 11 पेटी चंदा मिला है। जिसे गिनने के लिए 30 लोग और नोट गिनने की मशीन लगानी पड़ी। 93 लाख रुपए ऑनलाइन भी मिले हैं। 6 दिसंबर को मस्जिद की नींव रखी गई: TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने तीन दिन पहले मस्जिद की नींव रखी थी। 2 लाख से ज्यादा लोग मस्जिद के लिए ईंट लेकर पहुंचे थे। मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता भी आए थे। मस्जिद को बाबरी से क्यों जोड़ा जा रहा: 1992 में 6 दिसंबर को ही अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी विवादित ढांचे को कार सेवकों ने ध्वस्त कर दिया था। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवादित जमीन रामलला की जन्मभूमि है। मुस्लिम पक्ष को मंदिर से करीब 25 किमी दूर 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। हालांकि 6 साल बाद भी वहां निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पाया। पूरी खबर पढ़ें… 5. ‘प्राइवेट पार्ट पकड़ना रेप नहीं’ कहने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकारा सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर सख्त टिप्पणी की, जिसमें कहा गया था कि ‘पायजामा का नाड़ा तोड़ना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप के प्रयास के आरोप के लिए पर्याप्त नहीं है।’ CJI ने स्पष्ट शब्दों में कहा- अदालतों को, विशेषकर हाईकोर्ट को, फैसले लिखते समय और सुनवाई के दौरान ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियों से हर हाल में बचना चाहिए। हाईकोर्ट का फैसला क्या था: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसी साल 19 मार्च को यह विवादित टिप्पणी दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा ने ये फैसला सुनाते हुए 2 आरोपियों पर लगी धाराएं बदल दीं। कोर्ट ने कहा था कि ऐसी स्थिति में ‘अटेम्प्ट टु रेप’ का मामला नहीं बनता। अब जानिए घटना क्या थी: यूपी के कासगंज की एक महिला ने 12 जनवरी, 2022 को कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि 14 साल की बेटी को गांव के लड़कों ने बाइक में लिफ्ट दी। इस दौरान लड़कों ने बेटी के प्राइवेट पार्ट को टच किया और पायजामे की डोरी तोड़ दी थी। पूरी खबर पढ़ें… 6. क्या भारत में नहीं दिखेंगे टी-20 वर्ल्ड कप के मैच: 3 महीने पहले मुख्य ब्रॉडकास्टर जियो पीछे हटा भारत-श्रीलंका में होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप से 3 महीने पहले ब्रॉडकास्टर जियोस्टार मैच प्रसारण से पीछे हट गया है। ऐसे में अगर जल्द नया ब्रॉडकास्टर नहीं मिला तो भारत में मैच दिखाने में मुश्किल हो सकती है। इस फैसले के बाद ICC ने सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम से संपर्क किया है। जियोस्टार ने 2027 तक डील की थी: जियोस्टार ने ICC के साथ 2024-27 के इंडिया मीडिया राइट्स के लिए 2023 में डील की थी। ये डील 2024-27 के लिए 3 अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपए) की थी। अब उसने नुकसान को वजह बताते हुए कहा है कि वो बचे हुए दो साल पूरे नहीं कर पाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से: भारत का पहला मैच यूएसए से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 शहरों के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा। 29 दिन में 55 मैच होंगे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: MP के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश: बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल; 90 गांवों की सप्लाई बंद (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: इंडिगो बोली- कस्टमर्स से माफी मांगते हैं: 100% नेटवर्क रीस्टोर किया; सरकार ने कहा- ऐसा एक्शन लेंगे कि मिसाल बने (पढ़ें पूरी खबर) 3. मौसम: इंदौर में पारा 5.7°C, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: अयोध्या का तापमान 5.5°C पहुंचा; राजस्थान में ओस की बूंदे जमीं, हिमाचल में बर्फबारी (पढ़ें पूरी खबर) 4. दिल्ली ब्लास्ट: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 10 प्रोफेसरों ने नौकरी छोड़ी: MBBS फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स को लीव दी; फैकल्टी की कमी से क्लासेस प्रभावित (पढ़ें पूरी खबर) 5. दुर्घटना: पटना में हिट-एंड-रन केस- कार ने 6 को उड़ाया, VIDEO: 80 की स्पीड में रॉन्ग साइड से घुसा, बचने के लिए रौंदता गया, 1 की मौत (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: भारतीय सामान 40 की जगह 24 दिन में रूस पहुंचेगा: मोदी-पुतिन के समझौते से 6000km की बचत; 2030 तक 100 अरब डॉलर ट्रेड का टारगेट (पढ़ें पूरी खबर) 7. बिजनेस: घरेलू वेज-नॉनवेज थाली नवंबर में 13% सस्ती हुई: नवंबर-24 के मुकाबले टमाटर 17%, आलू 29% सस्ते, प्याज की कीमत आधे कम हुई (पढ़ें पूरी खबर) 8. सेलेब्स: भोपाल में परफॉर्मेंस के दौरान गिरे सिंगर मोहित चौहान: लाइटिंग से टकराया पैर, स्टेज पर गिरे; कुछ सेकेंड में फिर संभले, गाया ‘नादान परिंदे’ (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ब्राजील के इस पेड़ में जीवन में सिर्फ एक बार खिलता है फूल ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के एक पार्क में लगे पॉम ट्री में 60 साल बाद फूल खिला है। इन पेड़ों को मशहूर लैंडस्केप आर्किटेक्ट रोबर्टो बर्ले मार्क्स 1960 के दशक में भारत और श्रीलंका से यहां लाए थे। यह पेड़ 80 साल तक जीवित रहता है और पूरे जीवन में सिर्फ एक बार फूलता है। फूलते समय इसके बीच से एक बहुत बड़ा फूलों का गुच्छा निकलता है जिसमें लाखों छोटे सफेद फूल होते हैं। पेड़ की ऊंचाई करीब 98 फीट तक होती है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- आसिम मुनीर अब PAK पीएम से भी ताकतवर, तीनों सेनाओं के मुखिया, न्यूक्लियर कंट्रोल; ऑपरेशन सिंदूर के बाद कैसे चमकी किस्मत 2. मंडे मेगा स्टोरी- नेहरू क्यों नहीं चाहते थे ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगान बने: गांधी ने अल्लाहू अकबर से तुलना की; क्या इसमें मुसलमानों को मारने का आह्वान 3. ग्राउंड रिपोर्ट- संसद में वंदे मातरम्, लेकिन बंकिमचंद्र चटर्जी का घर खंडहर: 20 साल पहले आखिरी बार मरम्मत, वंशज बोले- ममता सरकार ने हमें भुला दिया 4. मोदी-नीतीश के मंत्री वेतन के साथ ले रहे पेंशन: कुशवाहा-ठाकुर संसद से वेतन और विधान परिषद से पेंशन लेते हैं; RTI से जानकारी मिली 5. जरूरत की खबर- सर्दियों का सुपरफूड सिंघाड़ा: फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर, 10 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किसे नहीं खाना चाहिए 6. फिजिकल हेल्थ- ठंड में ज्यादा नींद क्यों आती है: डॉक्टर से समझें स्लीप हॉर्मोन मेलाटोनिन का साइंस, साथ ही विंटर स्लीप गाइड 7. आज का एक्सप्लेनर- रुपया 90 से भी नीचे धंसा, सरकार जानबूझकर गिरने दे रही या चीजें कंट्रोल से बाहर; किसका फायदा, किसे नुकसान 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों को प्रमोशन या ट्रांसफर मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों के लिए निवेश के लिहाज से अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…