यूपी के 61 आईपीएस अफसरों को नए साल में प्रमोशन मिलेगा। इनमें एसपी से लेकर डीजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। 6 जिलों के पुलिस कप्तान एसपी के पद से प्रमोशन पाकर डीआईजी हो जाएंगे। यानी 2012 बैच के आईपीएस एसपी से डीआईजी बनेंगे। वहीं, 2008 बैच के डीआईजी रैंक के 6 अफसर आईजी और 2001 बैच के 3 अफसर आईजी से एडीजी के पद पर प्रमोशन पाएंगे। डीजी रैंक में 2026 में 6 प्रमोट होंगे। ये प्रमोशन रिक्तियों के सापेक्ष होगा। यानी जैसे-जैसे डीजी रैंक के अफसर रिटायर होते जाएंगे, क्रम के अनुसार एडीजी प्रमोशन पाकर डीजी होते जाएंगे। कानपुर-गोरखपुर जोन के एडीजी और लखनऊ सीपी बनेंगे डीजी
नए साल में एडीजी रैंक के 6 अफसरों का प्रमोशन होगा। हालांकि, सेवा अवधि के हिसाब से 1 जनवरी, 2026 को 1996 बैच के अफसर प्रमोशन पाने के हकदार हो चुके हैं। लेकिन पद रिक्त न होने से जैसे-जैसे डीजी रैंक के अफसर रिटायर होते जाएंगे, वैसे-वैसे इन्हें प्रमोशन मिलेगा। जैसे 1994 बैच के आईपीएस और जीआरपी के एडीजी प्रकाश डी. को 1 मार्च को तब डीजी रैंक में प्रमोशन मिलेगा, जब डीजी संदीप सालुंके रिटायर हो जाएंगे। इसी तरह एडीजी रूल्स एंड मैन्युअल एलवी एंटनी देव कुमार भी इसी बैच के हैं। उन्हें डीजी होमगार्ड एम के बशाल के रिटायरमेंट के बाद यानी 1 मार्च को प्रमोशन मिलेगा। इसी दिन यानी 28 फरवरी को रिटायर हो रहे दिपेश जुनेजा के स्थान पर एडीजी पावर कॉर्पोरेशन जय नारायण सिंह को प्रमोशन मिलेगा। 30 अप्रैल को एडीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत रिटायर हो जाएंगी। उनके स्थान पर 1995 बैच के आईपीएस और कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह 1 मई को डीजी रैंक में प्रमोशन पाएंगे। 31 मई को एलवी एंटनी देव कुमार रिटायर हो जाएंगे। उनके स्थान पर एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन काे प्रमोशन मिलेगा और 1 जून को वे डीजी हो जाएंगे। वहीं, मुथा अशोक जैन केवल 3 महीने डीजी रह कर 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। उनके स्थान पर 1995 बैच के ही आईपीएस और लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर डीजी रैंक में प्रमोशन पा जाएंगे। इस दौरान अगर कोई अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाता है या वहां से लौटता है, तो इसमें बदलाव भी हाे सकता है। लखनऊ और अयोध्या के आईजी बनेंगे एडीजी
आईजी से एडीजी बनने वाले अफसरों में 2001 बैच के आईपीएस लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा भी हैं। इनके अलावा अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में जॉइंट सीपी आशुतोष कुमार भी प्रमोशन पाकर एडीजी हो जाएंगे। लखनऊ जोन में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे। यहां के एडीजी जोन सुजीत पांडेय पहले ही प्रमोशन पाकर डीजी हो चुके हैं। लेकिन, अभी लखनऊ जोन का ही काम देख रहे हैं। वहीं, लखनऊ जोन की दोनों रेंज के आईजी के प्रमोशन के बाद दोनों रेंज को भी नया आईजी मिलेगा। 6 जिलों के एसपी बनेंगे डीआईजी
2012 बैच के 15 आईपीएस अफसरों को डीआईजी की रैंक में प्रमोशन मिलेगा। हालांकि, इसमें दो अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर हैं। उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जाएगा। प्रमोशन पाने वालों में 6 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल होंगे। इसमें सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी, मेरठ के एसएसपी विपिन टाडा, लखीमपुर खीरी के संकल्प शर्मा, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव, मिर्जापुर के एसपी सोमेन बर्मा और गोरखपुर जिले के एसएसपी राज करन नय्यर का नाम शामिल है। इस बैच के 2 अफसर सुजाता सिंह और सलमान ताज पाटिल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जाएगा। 32 अफसर बनेंगे एसपी से एसएसपी
2013 बैच के 32 अफसरों को एसपी से एसएसपी के पद पर प्रमोशन दिया जाएगा। इसमें सुनीति, अनुराग आर्या, अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, गौरव ग्रोवर, रोहित सिंह साजवान, आकाश तोमर, अनुराग वत्स, डॉ. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, अमित कुमार प्रथम, सिद्धार्थ शंकर मीणा, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, अनिल कुमार पांडेय, देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम और अजीत कुमार सिंहा का प्रमोशन होगा। दिसंबर के अंत में होगी डीपीसी
इन अफसरों के प्रमोशन के लिए इसी महीने के आखिर में डीपीसी यानी विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी। ये बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी। बैठक में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी भी शामिल होंगे। राजीव कृष्ण के स्थायी डीजी बनने का रास्ता होगा साफ
मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण मौजूदा समय में आईपीएस अफसरों की सूची में 7वें नंबर पर हैं। जबकि यूपीएससी के नियमों के मुताबिक, टॉप तीन में से ही कोई डीजी हो सकता है। राजीव कृष्ण को इसके लिए 30 जून तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि, 30 जून को आलोक शर्मा के रिटायर होते ही राजीव कृष्ण टॉप थ्री की सूची में आ जाएंगे। ————————- ये खबर भी पढ़ें… पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे, भास्कर ने एक दिन पहले बताया था केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। शनिवार को उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में पीएम मोदी-अमित शाह के करीबी चौधरी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। पढ़िए पूरी खबर…