मुंह से उगलते आग के गोले, गले में नरमुंड की माला, सड़क पर शिव तांडव करते कलाकार। ये नजारा था शिव की नगरी काशी का। जहां श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के 4 साल पूरा होने पर 3 किमी लंबी शोभायात्रा निकली। कलाकार रथ और घोड़ों पर सवार होकर निकले। ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इसे देखने के लिए विदेशी भी पहुंचे। पूरी शोभायात्रा वीडियो में देखिए…