यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। शीतलहर की बूंदें बारिश की फुहारों जैसी पड़ रही हैं। 96 घंटे में ठंड से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। क्रिसमस की सुबह अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सर्द हवाओं से पहाड़ों जैसा महसूस हो रहा है। कानपुर चिड़ियाघर में शेर, बाघ और तेंदुए को ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं। खाने में मांस बढ़ाया गया है। भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है। इस बीच गोरखपुर में सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में तापमान में हल्की बढ़त तो रही, लेकिन कोहरे का कहर बरकरार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, क्रिसमस के साथ नए साल पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा। भीषण कोहरा पड़ेगा, सर्द हवाएं चलेंगी और बादल भी छाए रहेंगे। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। 50 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा गोरखपुर से 7 फ्लाइटें लेट उड़ीं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- गुरुवार से दो दिन पूर्वी और मध्य यूपी में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद विक्षोभ का असर खत्म होगा, हवा का रुख बदलेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से यूपी में गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवा चलेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- 15 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित लखनऊ, गोंडा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए। 7 जिलों (रायबरेली, वाराणसी, जौनपुर, उन्नाव, सोनभद्र, मिर्जापुर, संभल) में पहले से स्कूल बंद थे। यानी अब तक 15 जिलों में डीएम ने स्कूलों में छुट्टी की है। आपके शहर में मौसम कैसा है, आने वाले दिनों कैसे हालात रहेंगे, जानने के लिए स्क्रोल करिए…