झांसी में 32 साल छोटी गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े किए:रिटायर्ड रेलवेकर्मी 7 दिन से अंगों को जला रहा था; ऑटो में नीला बक्सा रखकर भागा

झांसी में एक रिटायर्ड रेलवेकर्मी ने 32 साल छोटी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर बॉडी को कई टुकड़ों में काट डाला। सबूत मिटाने के लिए वह सात दिनों से रोजाना एक-एक अंग जला रहा था, ताकि उसकी बदबू घर तक ही समिति रहे। शनिवार देर रात 64 साल का आरोपी अधजले अंगों, हड्डियों और राख को नीले बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था। उसने एक लोडर (ऑटो) में बक्से को लादा और अपनी दूसरी पत्नी के घर पहुंचा। बक्से से बदबू आ रही थी। पानी भी टपक रहा था। इस पर लोडर ड्राइवर और मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। रात 2 बजे पुलिस आई। लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बक्सा खोला तो सभी के होश उड़ गए। अंदर अधजले अंग, राख पड़ी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के बेटे समेत 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मृतक की पहचान प्रीति (32 साल) के रूप में हुई। वह राम सिंह परिहार उर्फ बृजभान के साथ सीपरी बाजार के बह्म नगर में लिव-इन में रहती थी। बृजभान ने दो शादियां कर रखी हैं। प्रीती तीसरी महिला है, जिसके साथ वह बिना शादी के रह रहा था। देर शाम आरोपी को पकड़ लिया गया है। 2 तस्वीरें देखिए…. अब विस्तार से पढ़िए… 2 पत्नियां, तीसरी के साथ रिलेशनशिप पुलिस के अनुसार, आरोपी रामसिंह परिहार उर्फ बृजभान नंदनपुरा का रहने वाला है। वह रेलवे में जॉब करता था। वह दो शादियां कर चुका था। 6 साल पहले उसकी ड्यूटी एक रेलवे अधिकारी के बंगले पर थी। वहां पास के बंगले में सीपरी बाजार निवासी प्रीति (37) काम करने के लिए आती थी। तब दोनों की मुलाकात हुई, जो प्यार में बदल गई। प्रीति के 3 बच्चे थे, मगर वो पति और बच्चों को छोड़कर रामसिंह के साथ लिव-इन में रहने लगी। प्रीति को रामसिंह ने तीसरी पत्नी के रूप में रख लिया गया। मगर वो पैसे मांगती थी। शुरुआत में रामसिंह उसकी डिमांड पूरी करता रहा, मगर अब ये डिमांड बढ़ने लगी थी। इससे रामसिंह परेशान हो गया था। तब उसने प्रीति का मर्डर प्लान किया। 20 दिन पहले किराए पर लिया मकान
पुलिस के अनुसार, आरोपी रामसिंह के रिश्तेदार का बह्मनगर के पहाड़ी पर मकान बना है। रामसिंह ने ये मकान लगभग 20 दिन पहले किराए पर लिया था। वहां प्रीति को लेकर जाने लगा। करीब 7 दिन पहले वह प्रीति को मकान पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने लाश के कई टुकड़े किए और तिरपाल में रख लिए। इसके बाद हर रोज एक अंग को जलाता रहा। अंगों को जलाने के बाद वह शव को ठिकाने लगाना चाहता था। इसलिए लोहे का एक बड़ा बॉक्स खरीदकर लाया। उसमें अधजले अंग, राख और कोयला रखा। शनिवार रात एक लोडर गाड़ी बुक की। बॉक्स को ले जाने के लिए बेटे समेत कुछ लोगों को लेकर आया। रामसिंह ने बॉक्स को लोडर में रखवाया और बोला कि चलो पीछे-पीछे आ रहा हूं। वो बॉक्स को लेकर सैंयर गेट के अंदर फूटा चौपड़ा मोहल्ले में पहुंचा। जहां आरोपी की दूसरी पत्नी गीता रायकवार रहती है। लोगों ने गीता के घर के बाहर बॉक्स रख दिया। काफी इंतजार करने के बाद आरोपी रामसिंह नहीं आया। बॉक्स से बदबू और पानी बहा तो लोडिंग चालक और लोगों को शक हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर बॉक्स खोला तो अंदर अधजले अंग और राख पड़ी थी। पुलिस राम सिंह की दूसरी पत्नी गीता, उसके बेटों को उठाकर थाने ले गई। 400 रुपए में बुक किया ऑटो ऑटो चालक जय सिंह पाल ने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं। मेरे मोहल्ले में रामसिंह रहता है। शुक्रवार को वह मेरे पास आया और बोला कि कुछ सामान लेकर आया है। उसने 400 रुपए में लोडिंग बुक की और मुझे लेकर बह्म नगर पहुंच गया। रामसिंह के साथ उसका बेटा नितिन समेत 4 लोग थे। बह्म नगर में पहुंचे तो वह घर से एक बक्सा निकालकर लाया। शक होने पर मैंने पूछा कि इसमें क्या है तो रामसिंह बोला कि घर का सामान है। मैंने मना किया कि हम यह नहीं ले जाएंगे, लेकिन उसने कहा कि ले चलो। रामसिंह लोडिंग में नहीं बैठा, जबकि उसका बेटा समेत अन्य लोग बैठ गए। तब रामसिंह बोला- आप लोग चलो, मैं पीछे-पीछे आ रहा हूं। जब कॉलोनी में पहुंचे तो नितिन बक्सा को अपने घर पर ले गया। उसमें से बदबू आ रही थी और पानी गिर रहा था। शक होने पर हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बक्से में हड्डियों जैसी चीजें निकली। दो पत्नियां पहले से हैं लोगों का कहना है कि आरोपी रामसिंह परिहार का चरित्र ठीक नहीं है। उसकी पहली शादी गीता परिहार से हुई थी। गीता के एक बेटा शैलेंद्र और दो बेटियां हैं। लगभग 25 साल पहले गीता रायकवार से अफेयर हो गया। गीता पहले से शादीशुदा थी। उसका एक बेटा मनीष भी था। दोनों लिव-इन में रहने लगे। फिर गीता रायकवार को रामसिंह से एक बेटा नितिन हुआ। अब प्रीति से अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि रामसिंह अन्य महिलाओं पर भी गंदी नजर रखता था। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- मुख्य आरोपी राम सिंह परिहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रीति आरोपी की तीसरी पत्नी थी। दोनों के बीच 10 साल से संबंध था। ———————— ये खबर भी पढ़िए प्रयागराज माघ मेला- अविमुक्तेश्वरानंद को रोका, बवाल:शंकराचार्य बोले- बड़े अधिकारी संतों को मार रहे थे, उन्हें ऊपर से आदेश होगा प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अफसरों से भी झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने शिष्यों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। एक साधु को पुलिस ने चौकी में गिरा-गिराकर पीटा। पूरी खबर पढ़ लीजिए