यूपी के 15 जिलों में आज ओले-बारिश का अलर्ट है। साथ ही 41 जिलों में आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, जिसका असर धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी यूपी से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। 23 जनवरी को पूर्वी यूपी तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है। इसके दृष्टिगत 22 से 24 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और उसके बाद के 48 घंटों के दौरान इतनी ही वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार के तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज का अलर्ट जानिए क्यों पलटा मौसम, जानिए
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ——————————————— ये खबर भी पढ़िए- बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा: गोरखपुर में 12 पुलिस वालों को फंसाया, रंगदारी नहीं मिली तो मैनेजर के दोस्त को गोली मारी गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली अंशिका ब्लैकमेलर निकली। उसने गीडा थाना प्रभारी समेत 12 से ज्यादा पुलिसवालों को अपने जाल में फंसा रखा था। इन सभी पुलिस वालों से वह न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी। पुलिसवाले भी न्यूड हो जाते थे। अंशिका ने सभी के वीडियो बना लिए। सभी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…