यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष का 20 km का रोड शो:बुलडोजर से हो रही फूलों की बारिश; कानपुर में बैनर को लेकर भिड़े भाजपाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कानपुर में 20 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। स्वागत बैनर लगाने को लेकर भाजपाई आपस में भिड़ गए। दरअसल, जॉजमऊ में बने मंच पर पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बैनर लगाया गया था, बाद में उसके ऊपर विधायक महेश त्रिवेदी का बैनर लगा दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला कानपुर दौरा है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर फूलों की बारिश की, वहीं क्रेन के जरिए उन्हें मालाएं पहनाई गईं। कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को गदा भेंट कर सम्मानित किया। वे गंगा नदी में नाव पर सवार हुए और मछुआरों के साथ भगवा रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। करीब तीन घंटे बाद यह रोड शो सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में समाप्त होगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जाजमऊ से कानपुर यूनिवर्सिटी तक सड़क के दोनों ओर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रवक्ता अनूप अवस्थी ने बताया कि पंकज चौधरी का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। जल, थल और वायु—तीनों माध्यमों से उनका स्वागत हुआ। ड्रोन के जरिए ऊंचाई से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। सड़क किनारे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भाजपा की पताका लेकर नारेबाजी करते नजर आए। तस्वीरें देखिए- किन इलाकों से होकर गुजरेगा रोड शो, जानिए रोड शो से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…