दीपक कुमार जायसवाल संभल के नए CJM:आदित्य सिंह सिविल सीनियर जज नियुक्त; पूर्व CJM विभांशु सुधीर का तबादला

संभल में न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां हुई हैं। दीपक कुमार जायसवाल को संभल का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) नियुक्त किया गया है। वहीं, आदित्य सिंह को एक बार फिर सिविल सीनियर डिवीजन जज बनाया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पूर्व CJM विभांशु सुधीर का तबादला सुल्तानपुर कर दिया गया था। विभांशु सुधीर ने ASP अनूप चौधरी सहित 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। नए CJM दीपक कुमार जायसवाल कौशांबी से तबादला होकर संभल आए हैं।