महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में यूपी की पिंकी माली की भी मौत हो गई। वह प्लेन में केबिन क्रू थीं। पिंकी माली मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता शिव कुमार माली महाराष्ट्र में शिवसेना नेता हैं। पिंकी की पढ़ाई-लिखाई मुंबई के ठाणे से हुई थी। पिंकी का जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर केराकत तहसील के भैंसा गांव में घर है। गांव के रहने वाले अशोक सिंह ने बताया- पिंकी के पिता का गांव से गहरा जुड़ाव था। वह हर साल गांव में दुर्गा पूजा करवाते हैं। डेढ़ साल पहले ही गांव आए थे। पिंकी का एक भाई करन और एक बहन प्रीति हैं। हम लोगों को टीवी से हादसे का पता चला। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानिए कैसे हुआ हादसा
बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजित पवार चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। पढ़ें पूरी खबर प्लेन क्रैश के बाद की तस्वीरें… ————————————— अजित पवार के विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला:अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली; आज प्लेन क्रैश में निधन महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश, PHOTOS-VIDEOS: लैंडिग के दौरान बारामती में रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक