मौसम की तस्वीरें देखिए-
बारिश, तेज हवा और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान
कृषि विशेषज्ञों सिध्दार्थ सिंह ने बताया गेहूं की फसल गिरने से दानों का भराव प्रभावित होता है, जिससे उत्पादन में 20 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। गन्ने की फसल भी काफी हद तक गिर गई है, जिससे गन्ने के खराब होने और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। सरसों और सब्जियों की फसल को भी इस बारिश ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है। खेतों में अधिक पानी भर जाने से सरसों की फलियां जमीन पर गिर गई हैं, जिससे दाना खराब होने का खतरा है। वहीं सब्जियों की फसलों में जलभराव के कारण गलन की समस्या बढ़ गई है। खासतौर पर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
कुशीनगर, महाराजगंज, सिध्दार्थ नगर,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत। अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम