‘मेरा धर्म परिवर्तन हो रहा, इसलिए जान दे रहा’:कानपुर में युवक ने VIDEO बनाकर फांसी लगाई, कहता था- भूत दिख रहा

मैं दीपक सिंह गौर… मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन मैं धर्म के रास्ते रहूंगा, जिस तक भी ये वीडियो पहुंचे वो ध्यान दें कि भारत में गांजा बंद हो, और नारी का सम्मान हो। बस मैं इतना ही चाहता हूं। माफ करना, जिससे भी मैं मिला था। मैंने गलतियां की। मैं खुद फांसी लगाने जा रहा हूं। धर्म परिवर्तन पूरे भारत में हो रहा है। ये कहकर पनकी के रतनपुर इलाके में रहने वाले रोहित सिंह (23) ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे। आज शुक्रवार सुबह सड़क पर शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। 2 तस्वीरें देखिए- सड़क पर शव रख कर हंगामा किया
सुसाइड के बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो मिला, जिसमें उसने ये धर्म परिवर्तन की बातें कही हैं। बताया कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण उसने सुसाइड किया। धर्म परिवर्तन के दबाव की जानकारी पर परिजनों ने रतनपुर में सड़क पर शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंची। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अक्सर कहता था- वो भूत दिख रहा है
रतनपुर निवासी रोहित सिंह घर के पास किराना और पंचर की दुकान किए थे। पिता करन सिंह की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। मां उमा देवी और बड़े भाई मोहित ने बताया- रोहित की 3-4 दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर कहता था कि वो देखो भूत दिख रहा है। यह घर छोड़ दो। मोहित ने बताया कि बुधवार दोपहर वह दुकान में था, जबकि रोहित घर में था। मां ने खिड़की से देखा तो फंदे पर लटका था
घर में रोहित ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरा न खुलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो रोहित का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस पनकी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। ————————— ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में सड़क 24 घंटे में बनी…और उखड़ भी गई: साइकिल के ब्रेक मारने पर गिटि्टयां उखड़ीं, पैरों से रगड़ा तो गड्‌ढे हुए कानपुर में घाटमपुर तहसील के झंडापुर गांव में 400 मीटर सड़क में घोटाला हुआ है। 24 घंटे में बनी ये सड़क 24 घंटे में ही उखड़ गई। ग्रामीणों ने दिखाया कि साइकिल के ब्रेक मारते ही सड़क की गिटि्टयां उखड़ कर फैल गईं। ग्रामीणों से पैर से रगड़ा तो गड्‌ढे हो गए। गांव वालों ने विरोध किया, लेकिन ठेकेदार ने काम पूरा कर मशीनें समेटी और मौके से निकल गया। अब ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…