स्कूल जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंदा, सिर अलग:प्रयागराज में चाचा संग बाइक से जा रही थी, टक्कर से पहिए के नीचे आई

प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा भाई दूर जाकर गिरा और बच गया। सोमवार सुबह फलीशा और उसका भाई चाचा के साथ बाइक से जा रहे थी। तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए। बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। गर्दन पर चढ़ते हुए ट्रक गुजर गया। बच्ची का सिर सड़क पर ही चिपक गया। जहां हादसा हुआ, वहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे की सूचना मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले शव को लेकर सड़क पर बैठ गए हैं। हादसे के बाद प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… मां प्राइवेट टीचर, पिता की 3 साल पहले मौत महेवा की रहने वाली फलीशा (10) और उसका भाई बेथनी कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। फलीशा के पिता का निधन 3 साल पहले हो गया था। जबकि मां प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। हादसे की सूचना पर पहुंची मां ने बताया-सुबह में मैंने बच्चों के लिए टिफिन बनाया और उन्हें तैयार करके अपने देवर के साथ स्कूल भेज दिया। फलीशा और उसका भाई बाइक अपने चाचा के साथ बाइक से स्कूल के लिए निकल गए। चाचा बाइक चला रहे थे और दोनों पीछे बैठे थे। सबसे पीछे फलीशा फिर उसका भाई बैठे थे। सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर जैसे ही उनकी बाइक नैनी सेंट्रल जेल के सामने पहुंची वैसे ही प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भाई और चाचा दूर जा गिरे जबकि फलीशा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसका सिर पूरी तरह से सड़क पर चिपक गई। ——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर