एंकर स्टेज पर अश्लील शब्द बोलने लगा। मैं बर्दाश्त करती रही। लास्ट टाइम उसने ऐसा वर्ड बोल दिया कि मैं और वहां की पब्लिक बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने मुझसे पूछा- आपका रेट क्या है? वह मेरी बॉडी, शादी और गायकी को लेकर भी कमेंट कर चुका है। दैनिक भास्कर से बातचीत में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने ये बातें कही। दरअसल, सिंगर निशा गोरखपुर में एक शादी समारोह के लाइव परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं। तभी एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। इसके बाद निशा गुस्से में स्टेज पर आईं। लाइव शो में एंकर को सैंडल मारा। इस दौरान एंकर गोलू राजा उर्फ मुकेश राय भी सिंगर को मारने के लिए दौड़े। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को शांत कराया। घटना 21 फरवरी (शनिवार) की रेलवे ऑफिसर्स क्लब में बहुभोज कार्यक्रम की है। इसका वीडियो भी सामने आया था। सिंगर निशा ने मंगलवार को गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी से इसकी शिकायत की। उन्होंने एंकर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। एसपी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। घटना पर निशा ने क्या कहा, पढ़िए… भास्कर से निशा उपाध्याय ने कहा- गोरखपुर में 21 फरवरी को ग्रिजेश शुक्ला जी के यहां उनकी बेटी का बहुभूज कार्यक्रम था। वहां अन्य कलाकार भी आए थे। आरा जिले का रहने वाला मुकेश राय स्टेज संचालन कर रहा था। उसने स्टेज पर अश्लील शब्द बोलने शुरू कर दिए, तब मुझे गुस्सा आया। अभी मैं एसपी सिटी सर के यहां आई हूं। मुझे विश्वास है की पुलिस मेरी मदद करेगी। मुझे लगातार धमकी भी दी जा रही है। मरवा देंगे, मर्डर करवा देंगे, औकात दिखा देंगे। एंकर से जान पहचान पर बोलीं-
निशा उपाध्याय ने बताया- उससे पहले से मेरी जान पहचान थी। आए दिन प्रोग्राम में मंच पर मुलाकात हो जाती थी। कई बार उसे ऐसा दूसरों के साथ करते देखा है। एक-दो बार ऐसा भी हुआ है कि मैं मंच पर नहीं थी, लेकिन मेरी बॉडी, मेरी शादी, मेरी गायकी को लेकर उसने टिप्पणी की थी। पता नहीं उसको हमसे क्या दिक्कत है, जो मेरे साथ ऐसा बार-बार कर रहा। मैं यही चाहती हूं कि बाबा गोरखनाथ की धरती पर, योगी की के शासन में मैं चाहती हूं कि पुलिस मेरी पूरी हेल्प करें। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल में अपनी राय दीजिए… अब पढ़िए मामला… भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। मामला उस वक्त शुरू हो गया जब एंकर ने स्टेज से कहा, “अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। जोर से तालियां बजाइए और हां दीदी, आज का रेट क्या है? एक गाना 10 हजार, 2 गाने 20 हजार…या कुछ और?” यह बात सुनते ही निशा उपाध्याय भड़क गईं और सैंडल उतारकर एंकर को मारने दौड़ पड़ीं। उन्होंने गुस्से में कहा- यह मेरा रेट बताएगा? माइक दीजिए, इसका रेट मैं बताती हूं। इसे मैं मारूंगी, यह रेट बताने वाला कौन होता है? इस दौरान एंकर वहां से भागने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और सिंगर को स्टेज से उतारकर होटल के कमरे में भेज दिया। निशा उपाध्याय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि निशा ब्लू कलर की साड़ी पहनी हैं। हाथ में सैंडल लिए स्टेज पर गुस्से में खड़ी हैं। वहीं, एंकर बचने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अब 2 गुटों में बंट गए हैं- कुछ इसे निशा का सही कदम बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उन्हें गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी। जानिए कौन हैं निशा उपाध्याय निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के गौर बसंत गांव की रहने वाली जानी-मानी भोजपुरी गायिका हैं। अलग आवाज की वजह से उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस में काफी पसंद किया जाता है। उन पर कोरोना काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ जुटाने और कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर FIR भी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जहां वे अक्सर अपने शो और रिहर्सल के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 478K फॉलोअर्स हैं। निशा उपाध्याय के परिवार में उनके दो भाई हैं। परिवार के बाकी सदस्यों या उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई जानकारी ज्यादा सार्वजनिक नहीं है। वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी लो-प्रोफाइल रहती हैं। निशा ने अब तक किसी रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया है। फिलहाल सिंगल लाइफ जी रही हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें… ‘आपका रेट क्या है’, सुनते ही भड़कीं सिंगर निशा उपाध्याय:एंकर को सैंडल से मारने दौड़ीं, बोलीं- रेट बताने वाले होते कौन हो, यहीं मारूंगी
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…