मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर; NCERT की किताब पर CJI नाराज; दावा- माघ मेले में UP के डिप्टी CM ने साजिश रची

नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे की रही। पीएम नेतन्याहू ने उन्हें एशिया का शेर बताया। वहीं दूसरी बड़ी खबर शंकराचार्य मामले में आशुतोष महाराज के बयान को लेकर है। उन्होंने कहा- माघ मेले के बवाल की साजिश में यूपी के डिप्टी CM भी शामिल थे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान, उन्होंने हमास हमले की निंदा की PM मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इसके बाद मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। मोदी के स्पीच की 2 बड़ी बातें… नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर: नेतन्याहू ने कहा, ‘मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है। वह एशिया के सबसे बड़े शेर हैं।’ इजराइल की संसद पहुंचने पर वहां सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे भी लगाए। पढ़ें पूरी खबर… 2. ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने देंगे CJI की आपत्ति के बाद NCERT की कक्षा 8 की एक किताब की बिक्री रोक दी गई। साथ ही किताब को वेबसाइट से भी हटा लिया गया है। दरअसल, 23 फरवरी को NCERT ने सोशल साइंस की नई टेक्‍स्‍टबुक जारी की थी। इसमें ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर था, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और बड़ी संख्या में पेंडिंग मामलों का जिक्र था। सिब्बल और सिंघवी ने मामला उठाया: सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में यह मामला उठाया। सिंघवी ने कहा कि NCERT ने मान लिया है कि राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और अन्य संस्थानों में भ्रष्टाचार है ही नहीं। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि हम किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने देंगे। यह एक सोची-समझी साजिश है। मुझे पता है इससे कैसे निपटना है। पढ़ें पूरी खबर… 3. आशुतोष महाराज बोले- माघ मेला की साजिश में UP डिप्टी CM शामिल, दावा- बच्चों से यौन शोषण की पुष्टि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने बुधवार शाम प्रयागराज में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ-आश्रमों में बटुकों का यौन शोषण किया है। सारे सबूत हमारे पास हैं। मेडिकल में बटुकों से कुकर्म की पुष्टि हो गई है। जल्द ही मामले में न्याय होगा। आशुतोष महाराज ने यूपी के डिप्टी CM पर प्रयागराज माघ मेले में साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘माघ मेला साजिश में यूपी के डिप्टी CM शामिल हैं। डिप्टी CM ने कहा था कि अभी धरना दो, जब हम आएं, तब खत्म करना।’ हालांकि, आशुतोष महाराज ने दोनों में से किसी डिप्टी CM का नाम नहीं लिया। पढ़ें पूरी खबर… 4. मायावती के इकलौते विधायक के ठिकानों पर आयकर के छापे, बाराती बनकर पहुंचे अफसर बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ, बलिया के आवास और सोनभद्र में उनकी कंपनी के दफ्तर पर आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा। बुधवार सुबह 50 से ज्यादा अफसर गाड़ियों से विधायक के लखनऊ आवास पर पहुंचे और परिसर घेर लिया। किसी के अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। टीम ने फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाले। रेड का पता चलते ही उमाशंकर के समधी और पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे। लेकिन, टीम ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। वहीं, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में टीम 12 गाड़ियों में कंपनी के दफ्तर पहुंची। कुछ गाड़ियों पर शादी के पंपलेट लगे थे। यानी अफसर बाराती बनकर पहुंचे। टीम ने यहां भी दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा बलिया के रसड़ा में स्थित उमाशंकर के घर पर भी टीम पहुंची। वहां भी सर्चिंग की। पढ़ें पूरी खबर… 5. ट्रम्प ने फिर कहा- भारत-PAK युद्ध रोका, वरना 3.5 करोड़ लोग मारे जाते अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। अमेरिकी संसद में उन्होंने कहा भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो जाता। इसमें 3.5 करोड़ लोगों के मारे जाने की आशंका थी। अगर मेरी दखलअंदाजी नहीं होती। ट्रम्प यह बात 100 से ज्यादा बार दोहरा चुके हैं। हालांकि, भारत इन दावों खारिज करता आया है। ट्रम्प के स्पीच की 2 बड़ी बातें… पढ़ें पूरी खबर… 6. रश्मिका-विजय देवरकोंडा की हल्दी-संगीत की रस्म हुई, दोनों साथ में डांस किया उदयपुर के होटल मेंमेटोस एकाया में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हल्दी-मेहंदी हुई। इस दौरान होटल मेंमेटोस एकाया में पीले फूलों से सजावट और लाइटिंग की गई है। म्यूजिक पार्टी में विजय-रश्मिका ने साथ में डांस भी किया। दोनों आज शादी के बंधन में बंधेंगे: प्रोग्राम में दोनों की फैमिली और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। इस दौरान मोबाइल वैन रहेंगे। वहीं, पीएम मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजकर आशीर्वाद दिया। पढ़ें पूरी खबर… 7. असम में बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने महिला का रेप किया, ₹10 हजार ट्रांसफर कराए असम के कछार जिले में एक 28 साल की महिला का उसके बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने गैंगरेप किया। रेप के बाद एक आरोपी ने महिला से 10 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कराए। पीड़ित के परिजन के मुताबिक, लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में थी, तभी एक SUV में कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा;- आरोपियों ने पहले कपल से उनके ठिकाने के बारे में पूछा और फिर अचानक महिला और उसके दोस्त को पकड़ लिया। वहां करीब 7 आदमी थे, और उन्होंने उसके दोस्त के सामने एक-एक करके उसका रेप किया। 2 की पहचान हुई, 5 अभी भी फरार: मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 5 आरोपियों की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… गाय चराने के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ‘गांव ग्वाला योजना’ की शुरुआत की है। इसके तहत एक ग्वाले को करीब 70 गायें चरानी होंगी। इसके बदले उसे हर महीने 10 हजार रुपए की सैलरी दी जाएगी।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…