किताबों से मैदान तक FIeMITS में खेलों का शुभारंभ:आईटी और मीडिया की पढ़ाई के साथ मैदान में भी होगा हुनर का प्रदर्शन होगा

लखनऊ स्थित FIeMITS BCA Mass Communication Institute में 25 फरवरी से तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। संस्थान परिसर सुबह से ही उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर नजर आया। उद्घाटन समारोह में संस्थान के प्रेसिडेंट पी.के. सिंह, ट्रेजरार देवेंद्र कालरा, सेक्रेटरी संतोष त्रिपाठी, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर मोहम्मद एजाज, एडिशनल डायरेक्टर प्रीति श्रीवास्तव, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन आशा यादव, बीसीए विभागाध्यक्ष नियति अग्रवाल और मीडिया विभागाध्यक्ष तनिष्का शुक्ला सहित सभी शिक्षकगण और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने आसमान में रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़ते हुए खेल ध्वज फहराया। इसके साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्पोर्ट्स फेस्ट की औपचारिक शुरुआत हुई। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। 22 साल की शैक्षणिक विरासत, अब AI और खेलों का संगम संस्थान पिछले 22 वर्षों से बीसीए और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा दे रहा है। अब छात्र अपने कोर्स के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भी पढ़ाई कर रहे हैं। अपने संबोधन में प्रेसिडेंट पी.के. सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। 50 मीटर रेस से क्रिकेट तक, मैदान में दिखेगा टैलेंट तीन दिवसीय खेल महोत्सव में 50 मीटर रेस, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, म्यूजिकल चेयर, कैरम समेत कई इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बीसीए और मास कम्युनिकेशन विभाग के करीब 100 से अधिक छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव करने का मौका मिलेगा। समापन पर होगा सम्मान समारोह कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, खेल समन्वयकों और छात्र स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। FIeMITS परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित होगा।