केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया:केंद्र सरकार से NOC नहीं मिली, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे

केशव मौर्य के विदेश दौरे को लेकर बड़ी खबर है। डिप्टी सीएम बीच में ही अपना दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें और आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) भी जाना था, लेकिन UK का वीजा उन्हें नहीं मिला। भारत सरकार की ओर से एनओसी नहीं दी गई थी। केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे। 25 फरवरी तक डिप्टी सीएम ने फ्रैंकफर्ट, न्यूरेम्बर्ग में कई समझौते किए। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। जर्मनी में केशव मौर्य महत्वपूर्ण समझौते किए
डिप्टी सीएम केशव मौर्य और IT मिनिटस्टर सुनील शर्मा ने जर्मनी में कई प्रमुख इंडस्ट्रियल ग्रुप और संगठनों के साथ बैठक की। जैसे- सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स: जर्मनी की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य को भारत का ‘सेमीकंडक्टर हब’ बनाना है, जिसके लिए उन्होंने जर्मन तकनीक और विशेषज्ञता का सहयोग मांगा। रक्षा और एयरोस्पेस: उत्तर प्रदेश ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ (UP DIC) के लिए उन्होंने जर्मन रक्षा कंपनियों को निवेश का आमंत्रण दिया, विशेषकर ड्रोन निर्माण और उन्नत रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में। IHK फ्रैंकफर्ट (Chamber of Commerce and Industry): फ्रैंकफर्ट में उद्योग जगत के नेताओं के साथ हुई बैठक में यूपी में औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने पर चर्चा हुई। कौशल विकास: जर्मन ‘डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग’ मॉडल को उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में लागू करने की संभावनाओं पर भी बात हुई ताकि यूपी के युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार प्रशिक्षित किया जा सके। केशव के जर्मनी दौरे की फोटो देखिए… खबर अपडेट हो रही है… ……