यूपी की बड़ी खबरें:UPPSC लेखपाल की कटऑफ जारी, 3.66 लाख अभ्यर्थी मेंस के लिए सिलेक्ट

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया है। आयोग ने कुल पदों से सापेक्ष 366712 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया है। लिखित परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने बताया कि राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के अंकों के आधार पर श्रेणीवार 15 गुना समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया है। अनारक्षित वर्ग, अनुसूचित जाति, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कटऑफ 55.12 अंक रही है। वहीं अनुसूचित जनजाति की कटऑफ 47.50 अंक रही है। इसके अलावा आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक ग्रेड 3 के कुल 5370 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टाइप टेस्ट का परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि 23 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक टाइप टेस्ट आयोजित किया गया था। टाइप टेस्ट में 90,336 में से 60,729 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 29607 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 60,729 में से 26,318 सफल और 34411 असफल हुए हैं। टाइप टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आगरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, फिर हुआ पथराव आगरा में वाहन खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गली में रह रहे दो परिवार आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस तो आई, लेकिन मामला शांत होने की जगह बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। अफरातफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला थाना एत्माद्दौला का है। वायरल CCTV में दिख रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष की तरफ पुलिस को लेकर जा रहा है। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश करती है। कोई सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से ब्लैक शर्ट पहने हुए लड़का पीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति को धक्का देता है। पूरी खबर पढ़ें फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या, घर में बिखरा पड़ा मिला सामान, लूट की आशंका फर्रुखाबाद के कायमगंज के मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा में गुरुवार की दोपहर में एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के गले में तार कसा हुआ मिला, वहीं पत्नी के सिर पर गंभीर चोट लगी दिखाई दी। बुजुर्ग का शव बेड पर और महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। घर में सिर्फ यही दोनों लोग रहते थे। सुबह महिला को लोगों ने झाड़ू लगाते देखा था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई है। दूध देने वाला पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर अंदर आवाज लगाते हुए दाखिल हुआ। घर में दोनों का शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घर के हालात देखकर लूट के दौरान हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें मथुरा में कुंड में डूबने से दो दोस्तों की मौत, आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हादसा, दादा बोले- बरसाना की होली देखने गया था पोता मथुरा के बरसाना से होली का पर्व देखकर लौट रहे दो युवक नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में डूब गए। बुधवार देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। यह घटना नंदगांव के आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई। कोसी क्षेत्र के मीना नगर निवासी 15 वर्षीय रवि और 17 वर्षीय सक्षम अपने एक अन्य साथी के साथ बरसाना में होली देखने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय वे नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के पास एक तालाब पर रुके। गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके तीसरे साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रवि और सक्षम के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पूरी खबर पढ़ें कासगंज में ट्रैक्टर कपलिंग में फंसकर महिला की मौत, दो हिस्सों में बंटा शरीर, 8 मीटर दूर गिरे मांस को लोथड़े कासगंज जिले के पटियाली थाना अंतर्गत नगला देवी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां ट्रैक्टर कपलिंग में फंसकर एक महिला किसान की मौत हो गई। उसके शरीर के दो हिस्से हो गए और आठ मीटर की दूर पर मांस के लोथड़े फैल गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें मां ने धनुष-बाण देकर अलंकार का स्वागत किया:पार्टी बनाने के बाद निलंबित PCS अपने घर पहुंचे, बोले- BJP-RSS के लोग संपर्क कर रहे कानपुर में अलंकार अग्निहोत्री का उनकी मां ने फरसा और धनुष-बाण देकर उनका स्वागत किया। समर्थकों ने देखो-देखो कौन आया…शेर आया और जिंदाबाद के नारे लगाए।अलंकार अग्निहोत्री ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां, पत्नी और बहन सभी ने कहा- हमारा पूरा परिवार अलंकार के फैसले के साथ है। मां ने कहा- बेटा अन्याय के खिलाफ लड़ो, हम सब साथ हैं। अलंकार अग्निहोत्री ने अपना मोबाइल दिखाते हुए बताया कि पार्टी बनाने के बाद देश भर से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…. सहारनपुर में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार: पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी सहारनपुर पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश लूट के मुकदमें में फरार चल रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, लूट के 2.80 लाख रुपए नगद और बाइक बरामद की है। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर मथुरा में श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, नामचीन संत की अनुयायी थी
मथुरा के वृन्दावन की एक हाई-राइज सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। सोसाएटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लड़की को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की जिस बालकनी से नीचे गिरी है। वहां शीशा नहीं लगा है। वह डिस्बैलेंस होने से वह नीचे गिर गई। लड़की के घरवालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। घटना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर एटा में नमाज के बाद दो गुटों में मारपीट, 3 लोग घायल; मस्जिद के अंदर हुई थी कहासुनी एटा में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मस्जिद के अंदर किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। नमाज के बाद जब लोग बाहर निकले तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मामला अलीगंज शहर स्थित मोहल्ला काजी का है। पढ़ें परी खबर… 18 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा वेतन, स्कूल शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन का भुगतान होली से पहले किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों को मानदेय का भुगतान होली से पहले करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में करीब 18 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को हर महीने 1 तारीख को वेतन और मानदेय का भुगतान किया जाता है। इस बार होली 2 मार्च सोमवार के दिन है, 1 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में वेतन का भुगतान 3 मार्च को मंगलवार को होता। लेकिन शिक्षक संगठनों की ओर से शिक्षकों, विभाग के कर्मचारियों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों का वेतन-मानदेय होली से पहले करने की मांग की गई थी ताकि होली पर उनकी जेब तंग नहीं हो। स्कूल शिक्षा निदेशक ने मांग को वाजिब मांगते हुए होली से पहले वेतन और मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से होली से पहले वेतन भुगतान के आदेश जारी होने के बाद अब अन्य सरकारी महकमों में भी कर्मचारियों की ओर से होली से पहले वेतन भुगतान की मांग की जा रही है।