झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से महिला की मौत, 11 घायल:बेटा होने की खुशी में बैरागढ़ मंदिर में घंटा चढ़ाकर लौट रहे थे, नशे में धुत था ड्राइवर

झांसी में गुरुवार रात को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल है। जिनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटे की मनोकामना पूरी होने पर एक दंपती अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर बैरागढ़ माता के मंदिर गए थे। वहां घंटा चढ़ाया और भंडारा हुआ। शाम को 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सभी श्रद्धालु घर लोट रहे थे। एक ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब पिए था। वो ट्रैक्टर को बेहाता दौड़ा रहा था। तभी ट्रैक्टर अंसुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें दंपती की बुआ शगुना देवी (65) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए मोंठ सीएचसी लाया गया। जहां से 11 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा मोंठ थाना क्षेत्र के भुजौंद गांव के पास हुआ है।