यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा शादी के बंधन में बंध गए। संभल एसपी को स्टेज पर अंशिका जयमाला पहनाने के लिए जैसे बढ़ीं, वो पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। इससे पहले केके बिश्नोई बारात में शामिल होने रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए। फिर घोड़ी पर सवार हुए। पूरे रास्ते बारातियों ने जमकर डांस किया। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारातियों का साथ दिया। इसके बाद बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची। यहां द्वारचार हुआ। केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई। शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। तस्वीरें देखिए- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…