यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे:डिप्टी CM पाठक की सीट पर 34% वोटर कम हुए; ऐसे चेक करें अपना नाम

यूपी में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे हैं। SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को फाइनल लिस्ट में जोड़ा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर नगर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रतिशत के लिहाज से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 34.18% वोटर कम हुए हैं। संख्या के हिसाब से देखें तो आईटी मंत्री सुनील शर्मा की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 3,16,484 मतदाता कम हुए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा सबसे अधिक मतों से जीते थे। अंतिम सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख नाम कटे अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता अंतिम सूची में नाम कैसे चेक कर सकते हैं चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर राज्य और जिला चुनें। इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र सिलेक्ट करें। अपना बूथ सिलेक्ट करें और सूची डाउनलोड कर लें। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। अंतिम सूची 10 अप्रैल को जारी की गई। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-