आगरा में BJP मेयर ने आशा भोसले को घोसले कहा:साथियों से पूछा- ये सिंगर ही थीं ना, फिर हंसने लगीं

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आगरा की भाजपा मेयर हेमलता दिवाकर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय उनका दो बार गलत नाम बोला। इतना ही नहीं, मेयर ने हंसते हुए अपने साथियों से पूछा- आशा भोसले सिंगर ही थीं न? इसके बाद उन्होंने शोक जताया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, आगरा के ब्रज प्रांत कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कार्यक्रम में मेयर हेमलता दिवाकर ने एक मीडियाकर्मी से बात करते हुए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। अब पढ़िए पूरा मामला 47 सेकेंड के वीडियो में 2 बार भोसले की जगह घोसले बोला 47 सेकेंड के वीडियो में मेयर सबसे पहले हसंते हुए अपने साथियों से पूछती हैं कि आशा भोसले सिंगर थीं न? हां में जवाब मिलने के बाद वह हसंते हुए कहती हैं कि मुझे ठीक से याद नहीं था। इसके बाद कहती हैं कि श्रीमती आशा घोसले आज गोलोकवासी हो गई हैं। संगीत के क्षेत्र में देश को बड़ी क्षति हुई है। मैं आगरा और बीजेपी की ओर से अपनी बहन आशा घोसले जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं। श्रद्धांजलि देती हूं। मेयर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इस पर तंज कस रहे हैं। एक ने मेयर को टैग करते हुए लिखा- यह कौन हैं, हम इन्हें नहीं जानते। मेयर ने साथियों से पूछा- आशा भोसले सिंगर थीं न
नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य को आना था। लेकिन, किसी वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। इसके बाद मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मीडिया से बात की। इसमें उन्होंने पदाधिकारियों को अभियान के बारे में बताया। कहा कि ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों में रैलियां, सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान भाजपा की कई महिला नेत्रियां भी मौजूद थीं। तभी एक मीडियाकर्मी ने मेयर से सिंगर आशा भोसले के निधन से जुड़ा सवाल पूछ लिया था। ————————— ये खबर भी पढ़िए- आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, चेस्ट इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती थीं
सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर