वाराणसी की एटीएस टीम ने आतंकियों को फंडिंग करने और खुफिया जानकारी देने वाले डॉक्टर के घर पर रेड चल रही है। आदमपुर थाना क्षेत्र के ओमकारेश्वर इलाके में गतिविधि पर एटीएस ने डॉक्टर के घर छापेमारी की। उसके मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लिया, इसके बाद परिजनों से पूछताछ की। मोबाइल, लैपटॉप और बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपये के टर्न ओवर की जानकारी मिली। वहीं आरोपी का कनेक्शन पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से मिला है। वह कई संदिग्धों के टच में हैं और उनके नंबर फोन में सेव मिले हैं। डॉक्टर और उनके परिजनों से एटीएस एक-एक कर पूछताछ कर रही है। एटीएस को बनारस से टेरर फंडिंग की सूचना और लीड के बाद एक्शन लिया गया। मौके पर आईबी के अधिकारी भी हैं। आदमपुर पुलिस बाहर सुरक्षा के लिए लगाई गई है। चिकित्सक का हॉस्पिटल आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में है। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई के पीछे लखनऊ में पकड़े चार आतंकियों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस मुंबई एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने वाराणसी के पठानी टोला इलाके के आदमपुर निवासी एक चिकित्सक डॉ आरिफ अंसारी के घर पर छापेमारी की है। डॉ आरिफ अंसारी हाजरा हॉस्पिटल चलाते हैं। डॉ आरिफ अंसारी एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं उनके तीन भाई साड़ी का कारोबार करते हैं। उनके बेटे भी कारोबार में सक्रिय हैं और अक्सर बाहर आना-जाना लगा रहता है। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले में यह छापेमारी की गई है और डॉक्टर के बेटे अबुबकर (20) से टीम पूछताछ में जुटी हुई है। बेटा अबुबकर नीट की तैयारी कर रहा है। इस दौरान डॉक्टर के बेटे के साथ ही उसके परिजनों के मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि की सघनता से जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो डॉक्टर के बेटे पर एक कश्मीरी हैंडल से व्हाट्सएप चैट के जरिए बातचीत करने का आरोप लगा है, जो पाकिस्तान के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। इसके बाद टीम पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंची है। करीब 4 घंटे से टीम डॉक्टर के घर पर मौजूद है। घटना स्थल पर और आसपास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। बनारस और मुंबई यूनिट की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है। जिस गली में छापामार टीम पहुंची है, उसमें स्थानीय लोगों का छोड़ किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। आदमपुर थाना की पुलिस डॉक्टर के घर के बाहर सुरक्षा में लगी है। पुलिस के अधिकारी भी एक बार मौके पर निरीक्षण के लिए गए तो कुछ देर रहने के बाद लौट आए। हालांकि, इस पूरे मामले में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ATS इंस्पेक्टर भारत भूषण घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा- हम नहीं कुछ भी बता नहीं सकते। अभी रेड चल रही है। लखनऊ से पकड़े गए संदिग्धों से जुड़ रहे तार
10 अप्रैल को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से एटीएस द्वारा पकड़े गए चार संदिग्धों से पूछताछ में अहम जानकारी सामने आई थी। जांच में इनके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समेत अन्य आतंकी संगठन से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियों को यह भी इनपुट मिला कि मुंबई, लखनऊ और वाराणसी में टेरर फंडिंग के जरिए नेटवर्क सक्रिय किया जा रहा था। इन्हीं इनपुट के आधार पर एटीएस ने वाराणसी में छापेमारी की है। फिलहाल एजेंसियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। —————– यह खबर भी पढ़ें… आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO, होटल संचालक को वसूली के लिए धमकाया; जिलाध्यक्ष बोले- हमारी पार्टी का नहीं
आगरा में खुद को भाजपा नेता बताने वाले महिपाल चौधरी का अब होटल में डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। इसमें महिपाल कुर्सी पर बैठा दिख रहा। कमरे में दो लड़कियां डांस कर रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कब का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिपाल चौधरी खुद को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता है। शहर में कई जगह लगे पोस्टर में भी उसने खुद को भाजपा नेता बताया है। हालांकि, आगरा भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दावा किया कि महिपाल चौधरी हमारी पार्टी का नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…