प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत:भीड़ ज्यादा होने की वजह से हुई घटना, पच देवरा हाल्ट का मामला

प्रयागराज की करछना की पचदेवरा हाल्ट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना के पच देवरा हाल्ट के पास घटना हुई है। यहां पर कभी-कभी ट्रेन रुकती है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा। खबर अपडेट की जा रही है।