लखनऊ में बुधवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई। विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की लाइट काट दी गई। अंधेरा होने पर जनरेटर से लाइट लगाकर बचाव कार्य किया गया। एक युवक का कहना है कि उसके 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई है। बाकी लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिनकी झोपड़ियां जलीं, वो लोग रोते-बिलखते रहे। कुछ लोगों का आरोप है कि जानबूझकर आग लगाई गई है। सीएम योगी ने आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से तेजी से बचाव कार्य करने के आदेश दिए। पहले देखिए भीषण आग की तस्वीरें… लोग बोले- मेरा सब कुछ राख हो गया स्थानीय निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि आग 5.30 बजे लगी। आग के बाद बस्ती में मातम और अफरा-तफरी मच गई। एक महिला शमशुनिशां के रोते हुए बताया- आग के वक्त पूरा परिवार घर में था। अब परिवार का कोई पता नहीं चल रहा। हमारा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पूजा ने बताया- घर में शादी की तैयारी चल रही थी। जेठानी के बेटे की बारात निकलने वाली थी। आग में शादी का सारा सामान जल गया। किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचाई। वहीं, परिवार के लोगों को खोजते-खोजते एक महिला बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एक पीड़ित रहमान ने रोते हुए कहा- मेरे बच्चे 4 बच्चे जल गए हैं। मेरी मां है, पिता नहीं है। मेरे बच्चे घर में खेल रहे थे। मैंने देखा आग लग गई है। मैं जैसे वहां पहुंचा, तो देखा मेरे बच्चे जल चुके थे। मेरे 4 बच्चे जलकर मर गए। प्रेमा ने बताया कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। आग में बच्चों के सभी कपड़े जल गए। आग कैसे लगी, यह पता नहीं है। घर का सारा सामान राख हो गया। अनाज भी जलकर खत्म हो गया। अब खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। आग लगने की घटना में कई गायें भी झुलस गईं। मौके पर पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल बेसहारा जानवरों को नगर निगम की गोशाला में भेजा गया है। दो गायों का इलाज किया जा रहा और 6 को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के बाद दिखा लोगों में गुस्सा आग लगने के बाद लोगों में गुस्सा दिखा। नाराज लोगों ने प्लॉट मालिक के घर के बाहर हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि झुग्गी खाली करने की धमकी दी गई थी। लोगों ने प्लॉट मालिक पर आग लगवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए युवकों को खींच-खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद भी लोग काफी देर तक हंगामा करते रहे। हालांकि, जहां आग लगी, वह जमीन LDA की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। किसानों और प्राधिकरण के बीच मुआवजे का मामला लंबित है। यहां बड़ी संख्या में झुग्गियां बनी हुई थीं। अधिकतर लोग मजदूरी करते थे। कई लोग कूड़ा बीनने का काम भी करते थे। यहां असम के रहने वाले लोगों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। डीजी फायर बोले- बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मिले
डीजी फायर सुजीत पांडे ने बताया- आग लगने की सूचना मिलते ही बीकेटी और इंदिरा नगर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। 20 से अधिक दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम किया और समय रहते आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस घटना में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं, जो आग के तेजी से फैलने की एक बड़ी वजह हो सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग के बाद बिगड़े हालातों पर काबू पाने के लिए NDRF की टीम मौके पर पहुंची। मुंशी पुलिया से इंजीनियरिंग कॉलेज तक लगा रहा जाम विकास नगर में आग लगने की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचने लगीं। इससे इलाके में भीषण जाम लग गया। मुंशी पुलिया से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा तक सड़क करीब 3 घंटे तक जाम रही। फ्लाईओवर पर भी वाहन घंटों फंसे रहे। राजनाथ डीएम से बोले- राहत-बचाव का काम तेज करें
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से फोन पर बात की। उन्होंने राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक, रक्षामंत्री ने घटना पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीएम विशाख जी ने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को रैन बसेरे में शिफ्ट किया गया है। ब्रजेश पाठक बोले- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ विकास नगर इलाके में लगी आग का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। डिप्टी सीएम ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुलाया एवं घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने घटनास्थल पर ही जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, एनडीआरफ एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर बात की। अखिलेश बोले- पीड़ितों को तुरंत इलाज और मदद मिले
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा- पीड़ितों के लिए तत्काल भोजन और पानी की व्यवस्था की जाए। घायलों को तुरंत इलाज और प्रभावित परिवारों के लिए रहने की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अखिलेश ने इस अग्निकांड की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि गरीबों के पक्ष को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच होनी चाहिए और जो लोग लापता हैं, उनके बारे में भी स्थिति स्पष्ट की जाए। ————————– ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई, योगी बोले- जिन्हें दलितों से नफरत, वो बहा रहे घड़ियाली आंसू लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ ताकतें घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। जिन लोगों को दलितों और गरीबों से नफरत रही है। जिन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधा का अपमान किया। वही लोग आज तमाम प्रकार के झुनझुने पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने बाबा साहब के लिए क्या किया? जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने दलितों के लिए क्या काम किया? पढ़ें पूरी खबर