यूपी में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले:अयोध्या की कमान शशांक त्रिपाठी को; 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले

योगी सरकार ने 24 और आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। शशांक की जगह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने ली है। अब वे बाराबंकी के नए डीएम हैं। अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम योगी का विशेष सचिव बनाया है। बीते 18 घंटे में यूपी सरकार ने कुल 64 आईएएस के तबादले किए हैं। पहली सूची रविवार रात 1 बजे जारी हुई थी। जिसमें 40 आईएएस के ट्रांसफर कर 15 जिलों के डीएम बदले थे। सोमवार शाम 7 बजे 24 आईएएस के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी कर 10 जिलों के डीएम बदले। इस तरह सरकार ने 18 घंटे में 25 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। किसे कहां भेजा गया, पूरी लिस्ट देखिए… अब चर्चित आईएएस अधिकारियों को जानिए… ईशान को काम में तेजी का मिला इनाम
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और नागरिक उड्‌डयन विभाग के निदेशक ईशान प्रताप सिंह को जेवर एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण कराने और प्रदेश के अन्य कई एयरपोर्ट का काम तेजी से आगे बढ़ाने का इनाम मिला है। उन्हें बाराबंकी का डीएम बनाया है। शशांक त्रिपाठी सीएम के भरोसेमंद
बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी हैं, आगामी विधानसभा चुनाव में अयोध्या सबसे हॉट जिला रहेगा। अयोध्या की सीटों पर देश भर के राजनीतिक पंडितों की नजर रहेगी। चुनाव से पहले शशांक त्रिपाठी को अयोध्या के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबर अपडेट की जा रही है…