यूपी होमगार्ड परीक्षा आज से, 25 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे:रेटिना स्कैनर और बायोमेट्रिक जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

यूपी होमगार्ड के करीब 42 हजार पदों को भरने के लिए होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से हो रही है। यह परीक्षा शनिवार से सोमवार तक होगी। परीक्षा में करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 बजे तक होगी। शनिवार की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक आने शुरू हो गए हैं। परीक्षा के दौरान 3 दिन तक प्रदेश पुलिस अलर्ट पर रहेगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया- श्रावस्ती को छोड़कर अन्य सभी जिलों में एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिनकी देखरेख में प्रश्नपत्र जिलों के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा में पहुंच चुके हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। होमगार्ड भर्ती परीक्षा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…