लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच IPL-2026 का 38वां मैच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर हो रहा है। इकाना LSG का होम ग्राउंड है। इस सीजन में LSG ने यहां अब तक तीन मैच खेले हैं। तीनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में LSG अपना मोमेंटम हासिल कर वापसी की कोशिश में है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम के लिए जीत जरूरी है। स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा है।स्टेडियम के बाहर LSG और KKR की जर्सियां 180 से 350 रुपए तक बिकीं। इसमें KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह की जर्सी की सबसे ज्यादा मांग रही। स्कूलों के बच्चे भी मैच देखने पहुंचे हैं। LSG के समर्थन में दिव्यांग रत्नेश व्हीलचेयर पर मैच देखने पहुंचे। अयोध्या से आए फैंस ने कहा- भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से आज LSG जीतेगी। 5 तस्वीरें देखिए- पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…