मोदी काशी में, 25 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे:44 मंच पर रहेंगी, 163 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर काशी में हैं। पीएम मंगलवार दोपहर 1:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से बरेका गेस्ट हाउस आए। आनंदी बेन पटेल और योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे पीएम BLW ग्राउंड में महिला जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान 25 हजार महिलाएं मौजूद रहेंगी, जिनमें से 44 महिलाएं मंच पर होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 6,332 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी काशी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का यह 11 साल में 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले, पीएम नवंबर 2025 में काशी आए थे। तस्वीरें देखिए… PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…