सीएम योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर सांसद रवि किशन के बीच की केमेस्ट्री चर्चा में रहती है। अब सीएम योगी ने पीएचडी की उपाधि को लेकर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। योगी ने कहा- ‘उपाधि तो मिल गई, लेकिन आप प्रोफेसर नहीं लिख सकते। उस डिग्री को लेकर जाएंगे तो नौकरी नहीं मिलेगी। उसे गले में टांग सकते हैं। सीएम ने रवि किशन को उस बयान के लिए भी घेरा, जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल के लोग 4 मई के बाद 4 गुना मछली खा सकते हैं। VIDEO देखिए…